{"_id":"6248909d83468e7414341cf5","slug":"preparations-for-ramadan-complete-the-period-of-prayers-begins-ambedkar-nagar-news-lko6243114135","type":"story","status":"publish","title_hn":"रमजान की तैयारियां पूरी, इबादतों का दौर शुरू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रमजान की तैयारियां पूरी, इबादतों का दौर शुरू
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अंबेडकरनगर। पवित्र रमजान पर्व को लेकर जिले में तैयारियां लगभग पूरी हो गई हैं। चांद दिखने के बाद तीन अप्रैल से रमजान शुरू हो गया। इसके साथ ही इबादतों का दौर शनिवार से ही प्रारंभ हो गया। मस्जिदों की सफाई का कार्य शनिवार को ही पूरा कर लिया गया। पवित्र माह में पढ़ी जाने वाली तरावीह को लेकर भी तैयारियां जिले में पूर्ण हो गईं। न सिर्फ समय का निर्धारण कर लिया गया, बल्कि तरावीह पढ़ाने के लिए पेश इमाम की भी मस्जिदों में तैनाती कर दी गई। इस बीच माह भर चलने वाले पर्व को लेकर शनिवार को लोगों ने बाजारों में पहुंचकर खरीदारी की। खजूर, चिप्स, पापड़, लच्छा के अलावा अन्य सामग्रियों की बढ़-चढ़कर खरीदारी हुई। इससे दुकानदारों के चेहरे खिल उठे। उधर, रमजान पर्व को देखते हुए पुलिस प्रशासन ने भी सुरक्षा के कड़े प्रबंध किए है।
चांद दिखने के बाद तीन अप्रैल से रमजान माह शुरू हो गया। मान्यता है कि इस पवित्र माह में अल्लाह अपने बंदों के लिए नेमतों का दरवाजा खोल देता है। साथ ही वह खुद अपने बंदों की मेजबानी करता है। इबादतों के महीने रमजान को लेकर इस बीच जिले में तैयारियां शनिवार को पूर्ण कर ली गईं। मस्जिदों में रंगरोगन व सफाई का जो दौर पिछले दो-तीन दिन से चल रहा था, वह शनिवार को समाप्त हो गया। अकबरपुर नगर के मीरानपुर स्थित शिया जामा मस्जिद से जुड़े रजा अनवर व इसरार हुसैन ने बताया कि इफ्तारी में नमाजियों को किसी भी प्रकार की मुश्किल न हो, इसकी समुचित व्यवस्था की गई है। शीतल पेयजल की विशेष व्यवस्था की गई है।
शहजादपुर चौक स्थित जामा मस्जिद के मुतवल्ली कलाम खां ने कहा कि तरावीह नमाज अदा करने को लेकर सभी जरूरी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। इसके अलावा जिले की अन्य मस्जिदों में भी शनिवार को सभी जरूरी तैयारियां पूरी कर ली गईं। इस बीच माह भर चलने वाले पर्व के दौरान रोजा रखने में किसी भी प्रकार की मुश्किल न हो, इसके लिए शनिवार को लोगों ने संबंधित बाजारों में पहुंचकर जमकर खरीदारी की। पापड़, चिप्स, खजूर, लच्छा समेत इफ्तार व सेहरी से जुड़ी अन्य सामग्रियों की बढ़-चढ़कर खरीद की गई।
विज्ञापन
इन मस्जिदों में होगी तरावीह
सामाजिक कार्यकर्ता मोहम्मद जमाल अहमद अंसारी ने बताया कि रमजान माह में विशेष नमाज तरावीह को लेकर सभी जरूरी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। कहा कि बेलाल मस्जिद अब्दुल्लापुर में हाफिज मोहम्मद निसार अहमद, शहजादपुर मदीना मस्जिद में कारी मोहम्मद अशरफ, चौक जामा मस्जिद में हाफिल शकील अख्तर, शहजादपुर चौक वास्ती मस्जिद में हाफिज तौहीदुलहक तरावीह पढ़ाएंगे। इसी तरह शहजादपुर उमर मस्जिद में मौलाना खलीकुज्जमा, शहजादपुर नूरानी मस्जिद दलालटोला मौलाना सईदुज्जमा, शहजादपुर सब्जी मंडी तौरूयबा मस्जिद हाफिज जफर यजदानी, इमामबाग मस्जिद गौसिया में हाफिज शफीक अहमद, मौलाना गली कादरी मस्जिद हाफिज शहबाज, शहजादपुर मस्जिद मदारबख्श में हाफिज जर्रार, सराय मस्जिद मीरानपुर में हाफिल अब्दुर्रहमान, गदाया मस्जिद हाफिज अली अहमद तरावीह पढ़ाएंगे।