फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ambedkar Nagar News ›   Preparations for Baba Govind Saheb fair are in full swing, shopkeepers have started arriving

Ambedkar Nagar News: बाबा गोविंद साहब मेले की तैयारियां जोरों पर, पहुंचने लगे दुकानदार

Sun, 16 Nov 2025 11:52 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अम्बेडकरनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, अम्बेडकरनगर Updated Sun, 16 Nov 2025 11:52 PM IST
विज्ञापन
Preparations for Baba Govind Saheb fair are in full swing, shopkeepers have started arriving
जलालपुर (अंबेडकरनगर)। पूर्वांचल के ऐतिहासिक बाबा गोविंद साहब मेले की शुरुआत में भले ही करीब 13 दिन शेष हों, लेकिन मेला परिसर में रौनक अभी से दिखाई देने लगी है। मनोरंजन के लिए बड़े झूले, आधुनिक झूला मशीनें और दुकानदारों के स्टॉल लगातार पहुंच रहे हैं। अपनी मिठास और गुणवत्ता के लिए प्रसिद्ध पन्नालाल खजला की दुकान भी परिसर में सज चुकी है, जिससे श्रद्धालुओं में उत्साह और बढ़ गया है।
विज्ञापन


करीब एक माह तक चलने वाला यह प्राचीन मेला न सिर्फ अंबेडकरनगर, बल्कि गाजीपुर, बलिया, मऊ, आजमगढ़, संत कबीर नगर, सुल्तानपुर, गोरखपुर सहित कई जिलों से लाखों श्रद्धालुओं को आकर्षित करता है। 29 नवंबर की मध्यरात्रि से होने वाले गोविंद दशमी स्नान के लिए हजारों श्रद्धालु यहां पहुंचते हैं। स्नान के बाद श्रद्धालु परिसर में लगी विविध दुकानों से खरीदारी करते हैं, बच्चे झूलों का आनंद उठाते हैं और युवाओं के लिए भी मनोरंजन के अनेक साधन उपलब्ध रहते हैं। मेले के शुरू होने से पहले ही क्षेत्र में आस्था और उत्साह का माहौल बन चुका है। तैयारियों के पूरा होते ही इस ऐतिहासिक मेले की रौनक चरम पर होने की उम्मीद है।
विज्ञापन

तैयारियों में जुटा प्रशासन
मठ प्रशासन की ओर से सरोवर की बैरिकेडिंग, लाइटिंग और परिसर की सजावट तेजी से कराई जा रही है। जिला पंचायत द्वारा मुख्य सड़कों की मरम्मत, लाइटिंग तथा अन्य व्यवस्थाओं को दुरुस्त किया जा रहा है। श्रद्धालुओं के लिए रैन बसैरा, सामुदायिक शौचालय और शुद्ध पेयजल जैसी सुविधाएं सुनिश्चित की जा रही हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


मेले में सुविधाओं पर विशेष जोर
मेला अध्यक्ष भोमेंद्र सिंह उर्फ पप्पू ने बताया कि जिला पंचायत द्वारा सभी मुख्य मार्गों की मरम्मत तेज गति से कराई जा रही है। व्यापारियों की किसी भी समस्या का तुरंत समाधान करने के लिए प्रशासनिक अधिकारी लगातार संवाद में हैं।


-
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed