फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ambedkar Nagar News ›   Preparations are complete, the polling parties will leave today

Ambedkar Nagar News: तैयारियां हो गईं पूरी, आज रवाना होंगी पाेलिंग पार्टियां

Tue, 09 May 2023 11:07 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Tue, 09 May 2023 11:07 PM IST
विज्ञापन
Preparations are complete, the polling parties will leave today
अंबेडकरनगर। निकाय चुनाव के लिए आज बुधवार को चार स्थानों से पोलिंग पार्टियां सात नगर पालिका परिषद व नगर पंचायत क्षेत्रों के लिए रवाना होंगी। इसके लिए सभी जरूरी तैयारियां प्रशासन ने पूरी कर ली हैं। 116 मतदान केंद्र के 353 बूथ के लिए कुल 353 पोलिंग पार्टियां बुधवार को ही केंद्रों पर पहुंच जाएंगी।
विज्ञापन

तीन नगर पालिका अकबरपुर, जलालपुर व टांडा जबकि चार नगर पंचायत इल्तिफातगंज, अशरफपुर किछौछा, जहांगीरगंज व राजेसुल्तानपुर में अध्यक्ष के सात व सभासद के 139 पदों के चुनाव की उल्टी गिनती शुरू हो गई है। मतदान से 24 घंटे पहले पोलिंग पार्टियों को आज रवाना किया जाएगा। इस बार पोलिंग पार्टियां हवाईपट्टी अकबरपुर से न रवाना होकर चार अलग-अलग स्थानों से रवाना होंगी। मालूम हो कि सभी सात निकायों में कुल 116 मतदान केंद्र व 353 बूथ बनाए गए हैं।
विज्ञापन

ऐसे में बुधवार को 353 पोलिंग टीम संबंधित बूथों के लिए रवाना होंगी। नगर पालिका क्षेत्र अकबरपुर के 32 केंद्र के 103 बूथों के लिए लोहिया भवन परिसर से 103 पोलिंग पार्टियां भेजी जाएंगी। टांडा के 25 मतदान केंद्र के 88 बूथों के लिए टीएन पीजी कॉलेज से 88 व जलालपुर में 19 मतदान केंद्र के 49 बूथ के लिए 49 पोलिंग पार्टी नरेंद्रदेव इंटर कॉलेज से रवाना होंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

नगर पंचायत अशरफपुर किछौछा के नौ मतदान केंद्रों के 29 बूथ के लिए 29 पोलिंग पार्टियां व इल्तिफातगंज के सात मतदान केंद्रों के 21 बूथ के लिए 21 पोलिंग पार्टियां एचटी इंटर कॉलेज टांडा से रवाना होंगी। नगर पंचायत जहांगीरगंज के 13 मतदान केंद्रों के 33 बूथ के लिए 33 पोलिंग पार्टी व राजेसुल्तानपुर के 11 मतदान केंद्रों के 30 बूथ के लिए 30 पोलिंग पार्टी एसडी मदर इंटरनेशनल स्कूल अन्नापुर से रवाना होंगी।

एडीएम डॉ. सदानंद गुप्ता ने बताया कि जिन स्थानों से पोलिंग पार्टियां रवाना होंगी उन्हें ही मतगणनास्थल भी बनाया गया है। ऐसे में सभी पोलिंग पार्टियां मतदान के बाद बैलेट बाक्स को संबंधित स्थलों पर पहुंचकर जमा करेंगी। सभी स्ट्रांग रूम पर सीसीटीवी कैमरे लगाए गए हैं। सुरक्षा के भी अत्यंत कड़े इंतजाम रहेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed