{"_id":"6105934c8ebc3e09346e6a94","slug":"pregnant-woman-injured-by-beating-dies-ambedkar-nagar-news-lko589349939","type":"story","status":"publish","title_hn":"पिटाई से घायल गर्भवती महिला ने दम तोड़ा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पिटाई से घायल गर्भवती महिला ने दम तोड़ा
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जलालपुर। कटका थाना क्षेत्र के हाफिजपुर गांव में बच्चों के विवाद में पिटाई में गंभीर रूप से घायल गर्भवती महिला की शनिवार को सुबह जिला अस्पताल में इलाज के दौरान मौत हो गई। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
कटका थाना अंतर्गत हाफिजपुर गांव निवासी मंसूर का 8 वर्षीय पुत्र अदनान बीती 25 जुलाई को गांव के बाहर स्थित तालाब में मछली मारने गया था। वहां उसका गांव निवासी सोनू से विवाद हो गया। सोनू ने उसे फटकार कर वहां से भगा दिया। अदनान ने घर पहुंचकर मां रिजवाना (45) को मामले की जानकारी दी। इस पर महिला पड़ोसी सोनू के घर शिकायत लेकर गई। आरोप है कि सोनू ने अभद्रता करते हुए गर्भवती रिजवाना की जमकर पिटाई कर दी, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गई। घायल महिला को सीएचसी सेमरा रफीगंज ले जाया गया, जहां हालत नाजुक देख उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया था। शनिवार को सुबह इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई।
एसओ कटका विजय तिवारी ने बताया कि शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। तहरीर मिलने पर जरूरी कार्रवाई की जाएगी। बताया जाता है कि रिजवाना का पति मंसूर मुंबई में मजदूरी करता है। वह गांव में तीन पुत्रियों व एक पुत्र के साथ रहती थी। महिला की मौत होने से परिवारीजनों में कोहराम मचा हुआ है। पुलिस के अनुसार घटना की जानकारी पति को दे दी गई है।