फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ambedkar Nagar News ›   Pregnant woman dies on the way, relatives protest

Ambedkar Nagar News: प्रसूता की रास्ते में मौत परिजनों ने किया प्रदर्शन

Sat, 07 Feb 2026 10:30 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अम्बेडकरनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, अम्बेडकरनगर Updated Sat, 07 Feb 2026 10:30 PM IST
विज्ञापन
Pregnant woman dies on the way, relatives protest
बसखारी। कस्बे के आजमगढ़ रोड पर स्थित नवजीवन क्लीनिक में शुक्रवार को ऑपरेशन से हुए प्रसव के बाद महिला प्रियंका की हालत बिगड़ गई। अस्पताल से रेफर किए जाने पर लखनऊ ले जाते समय रास्ते में ही मौत हो गई। देर रात महिला की मौत के बाद नाराज परिजनों ने चिकित्सकों पर इलाज में लापरवाही का आरोप लगाते हुए अस्पताल के सामने शव रख कर प्रदर्शन किया।
विज्ञापन

क्षेत्र के बुकिया के रहने वाले संदीप शर्मा ने बताया कि उनकी पत्नी प्रियंका (28) को बृहस्पतिवार को प्रसव पीड़ा हुई, जिसके बाद उन्हें नवजीवन क्लीनिक में भर्ती कराया था। शुक्रवार सुबह ऑपरेशन से प्रसव कराया गया, लेकिन थोड़ी देर बाद ही महिला की हालत बिगड़ गई, लेकिन मौके पर डॉक्टर मौजूद नहीं थे। वहीं परिजनों को बिना बताए निजी एंबुलेंस की व्यवस्था करके जिला अस्पताल भेज दिया।
विज्ञापन

लखनऊ ले जाते समय शुक्रवार रात रास्ते में महिला की मौत हो गई। महिला की मौत से नाराज परिजन देर रात अस्पताल के सामने शव को रख कर लापरवाही का आरोप लगाकर हंगामा किया। पति संदीप शर्मा ने चिकित्सक के खिलाफ इलाज में लापरवाही का आरोप लगाते हुए तहरीर दी है। प्रभारी थानाध्यक्ष शशांक शुक्ल ने बताया कि प्रार्थना पत्र मिला है।
विज्ञापन
विज्ञापन

g लगातार हो रहीं मौतें : स्वास्थ्य विभाग की िगरानी के बावजूद प्रसव के बाद महिलाओं की जान जा रही हैं। 22 दिसंबर को जलालपुर के एक निजी अस्पताल में प्रसव के बाद नवजात की मौत हुई थी। इसी तरीके से 17 जनवरी को जिला अस्पताल में अकबरपुर की रहने वाली नौसीन की प्रसव के बाद उनकी भी मौत हो गई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed