{"_id":"67339c1730348a772d0987e9","slug":"pregnant-woman-dies-after-being-crushed-by-tractor-trolley-ambedkar-nagar-news-c-91-1-slko1002-124334-2024-11-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ambedkar Nagar News: ट्रैक्टर-ट्रॉली से कुचलकर गर्भवती की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ambedkar Nagar News: ट्रैक्टर-ट्रॉली से कुचलकर गर्भवती की मौत
Tue, 12 Nov 2024 11:49 PM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, अम्बेडकरनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, अम्बेडकरनगर
Updated Tue, 12 Nov 2024 11:49 PM IST
विज्ञापन
अंबेडकरनगर। खेत से घर लौट रही गर्भवती को कोतवाली क्षेत्र जलालपुर में रन्नूगंज के निकट सोमवार देर शाम अनियंत्रित ट्रैक्टर-ट्रॉली ने कुचल दिया। इससे उसकी मौत हो गई। महिला के ससुर ने मामले में जानबूझकर ट्रैक्टर चढ़ा देने का आरोप लगाते हुए केस दर्ज करने के लिए तहरीर दी है।
कोतवाली जलालपुर क्षेत्र के बंदीपुर गांव निवासी शोभावती (37) सोमवार देर शाम खेत से पैदल ही घर लौट रही थी। बताया जाता है कि जब वह रन्नूगंज के निकट पहुंची तो इसी बीच पीछे से आ रहे ट्रैक्टर ट्रॉली ने उसे कुचल दिया। इससे वह गंभीर रूप से घायल हो गई। घटना के बाद चालक वाहन लेकर भाग खड़ा हुआ।
गंभीर हालत में शोभावती को सीएचसी जलालपुर ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। जानकारी होने पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मंगलवार को मृतका के ससुर मिट्ठू ने कोतवाली पहुंचकर जानबूझकर महिला को कुचलने की तहरीर दी। कहा कि विपक्षी से विवाद चल रहा है। उसने जानबूझकर उसकी गर्भवती बहू पर ट्रैक्टर चढ़ा दिया, जिससे उसकी मौत हो गई। कोतवाल संतोष कुमार सिंह ने बताया कि तहरीर मिली है। मामले में छानबीन की जा रही है।