फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ambedkar Nagar News ›   Pregnant after sterilization in CHC

सीएचसी में नसबंदी के बाद भी हो गई गर्भवती

Sat, 06 May 2017 11:49 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/अंबेडकरनगर
अमर उजाला ब्यूरो/अंबेडकरनगर Updated Sat, 06 May 2017 11:49 PM IST
विज्ञापन
Pregnant after sterilization in CHC
गर्भवती महिला - फोटो : symbolic

सरकारी अस्पतालों में नसबंदी के नाम पर मनमानी का बड़ा खुलासा हुआ है। नवंबर में टांडा सीएचसी में नसबंदी कराने वाली एक महिला गर्भवती हो गई। उसके तीन बच्चे पहले से हैं। महिला व उसका पति एक दिन पहले अल्ट्रासाउंड रिपोर्ट सामने आने के बाद से परेशान हैं।

विज्ञापन


दोनों ने सीएमओ से दोषी चिकित्सक व कर्मचारियों के विरुद्ध कठोरतम कार्रवाई तय करने की मांग की है। सीएमओ ने समुचित जांच का भरोसा दिलाया है। निजी अस्पतालों में होने वाली मनमानी तो जब-तब सामने आती ही रहती है लेकिन सरकारी अस्पतालों में नसबंदी के नाम पर भी किस तरह खिलवाड़ किया जा रहा इसका एक बड़ा मामला सामने आया है।
विज्ञापन


परिवार नियोजन को सफल बनाने की जिम्मेदारी स्वास्थ्य विभाग के जिन अधिकारियों व कर्मचारियों के जिम्मे है उन्हीं के बीच से ऐसी लापरवाही हुई है कि नसबंदी के बाद भी एक महिला गर्भवती हो गई। टांडा तहसील क्षेत्र के एक गांव के रहने वाले धनंजय की पत्नी सुप्रिया (35) ने नवंबर 2016 में टांडा सीएचसी पर नसबंदी कराई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


दरअसल दंपती को पहले से ही तीन संतान हैं। इसके चलते उन्होंने तय किया था कि अब नसबंदी करा ली जाए। इसी निर्णय के बाद वे सब सरकारी अस्पताल को ही सुरक्षित मानते हुए टांडा सीएचसी पहुंचे थे। वहां चिकित्सक व टीम ने सुप्रिया की नसबंदी की। महिला अपने पति के साथ बाद में घर लौट आई।

 इस बीच बीते दिनों महिला को फिर से गर्भवती हो जाने की आशंका हुई। उसने इस पर एक निजी चिकित्सालय जाकर अल्ट्रासाउंड कराया। वहां पता चला कि वह गर्भवती है। यह सुन सुप्रिया व उसका पति सन्न रह गया। उन दोनों को यह विश्वास ही नहीं हो रहा था कि ऐसा भी हो सकता है।

अल्ट्रासाउंड रिपोर्ट लेकर हतप्रभ दंपती टांडा सरकारी अस्पताल पहुंच तो वहां से उन्हें बैरंग लौटा दिया गया। धनंजय ने बताया कि चिकित्सक व कर्मचारियों ने यह कहते हुए लौटा दिया कि नसबंदी से पहले ही गर्भ रुका रहा होगा। इसलिए अल्ट्रासाउंड में यह रिपोर्ट आई है।

दंपती ने सवाल खड़ा करते हुए कहा कि यदि नसबंदी से पहले ही गर्भ रुका था तो नसबंदी के समय जांच क्यों नहीं कराई। चिकित्सक व कर्मचारियों की लापरवाही के कारण ही उन्हें इस स्थिति का सामना करना पड़ रहा है। दंपती ने सीएमओ व अन्य अधिकारियों से शिकायत करते हुए कहा कि चिकित्सा टीम की लापरवाही के चलते ही नसबंदी के बाद ही गर्भ रुका है।


इसके जिम्मेदार लोगों पर कार्रवाई तय होनी चाहिए। सीएमओ डॉ मोहिबुल्लाह ने बताया कि मामला संज्ञान में है। अल्ट्रासाउंड रिपोर्ट अभी मेरे सामने नहीं आई है। रिपोर्ट देखने के बाद ही मामले में कुछ कहा जा सकेगा। प्रकरण में जांच तय कर आवश्यक निर्णय लिया जाएगा। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed