{"_id":"619d2f2e81826851c6508e07","slug":"preeti-in-high-jump-vibha-tops-in-running-ambedkar-nagar-news-lko605794668","type":"story","status":"publish","title_hn":"ऊंची कूद में प्रीति, दौड़ में विभा अव्वल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ऊंची कूद में प्रीति, दौड़ में विभा अव्वल
विज्ञापन
अंबेडकरनगर। अकबरपुर नगर के बीएनकेबी पीजी कॉलेज के स्थापना दिवस के मौके पर मंगलवार को चार दिवसीय कार्यक्रम का शुभारंभ हुआ। पहले दिन खेलकूद प्रतियोगिता का आयोजन हुआ। इसमें 100 मीटर दौड़ में विभा व ऊंची कूद में प्रीति भारतीय ने बाजी मारी।
26 नवंबर तक चलने वाले स्थापना दिवस कार्यक्रम के पहले दिन बीएनकेबी पीजी कॉलेज अकबरपुर में दौड़, लंबी कूद, ऊंची कूद समेत अन्य कई प्रकार की खेल प्रतियोगिताएं हुईं। कार्यक्रम से जुड़े विश्वदीपक उपाध्याय ने बताया कि 100 मीटर दौड़ में बीए तृतीय वर्ष की विभा पटेल ने जीत दर्ज की। दूसरे स्थान पर बीए प्रथम वर्ष की सलोनी तिवारी रहीं। 200 मीटर दौड़ में सलोनी तिवारी ने बाजी मारी, जबकि दूसरे स्थान पर विभा पटेल रहीं। 400 मीटर दौड़ में बीए द्वितीय वर्ष की प्रज्ञा यादव ने बीए प्रथम वर्ष की छात्रा रिंकी यादव को पीछे छोड़ दिया।
ऊंची कूद में बीए द्वितीय वर्ष की प्रीति भारती ने जीत दर्ज की, तो बीए प्रथम वर्ष की रंगीता विश्वकर्मा को दूसरे स्थान पर संतोष करना पड़ा। इससे पहले कार्यक्रम का शुभारंभ अकबरपुर नगर पालिका परिषद अध्यक्ष सरिता गुप्ता ने मां सरस्वती के चित्र पर माल्यार्पण कर किया। उन्होंने प्रतिभागियों का उत्साहवर्धन करते हुए कहा कि इस प्रकार की प्रतियोगिताओं में भागीदारी करने से न सिर्फ मानसिक, बल्कि शारीरिक विकास भी होता है।
विज्ञापन
प्राचार्या डॉ. सुचिता पांडेय ने कहा कि चार दिनों तक चलने वाले कार्यक्रम में विविध प्रकार के सांस्कृतिक कार्यक्रम भी होंगे। अंतिम दिन विजयी प्रतिभागियों को पुरस्कृत किया जाएगा। इस मौके पर डॉ. अपर्णा मिश्रा, डॉ. अर्चना पाठक, डॉ. सत्यप्रकाश त्रिपाठी, डॉ. मंगल पांडेय, अभिनव श्रीवास्तव, विवेक तिवारी, विजय तिवारी, मनोज श्रीवास्तव, अनिल आदि मौजूद रहे।