फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ambedkar Nagar News ›   Prakashotsava

उल्लास के साथ मना श्रीगुरुनानक देव का 550 वां प्रकाशोत्सव पर्व

Tue, 12 Nov 2019 11:30 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Tue, 12 Nov 2019 11:30 PM IST
विज्ञापन
Prakashotsava
अंबेडकरनगर के टांडा में गुरुनानक जयंती मौके पर विशेष अरदास करते सिख समाज के लोग - फोटो : AMBEDKAR NAGAR
टांडा। सिख समुदाय ने मंगलवार को नगर के श्रीगुरुद्वारा गुरु सिंह सभा में सिख पंथ के संस्थापक व प्रथम गुरु श्री गुरुनानकदेव जी महाराज का 550 वां प्रकाशोत्सव हर्षोल्लास के साथ मनाया। इसमें बड़ी संख्या में सिख समुदाय के लोगों ने हिस्सा लिया। तीन दिवसीय अखंड साहब पाठ का श्रद्धापूर्वक समापन हुआ।
विज्ञापन

श्रीगुरुद्वारा गुरु सिंह सभा के तत्वावधान में में चल रहे तीस दिवसीय उत्सव में तीन दिवसीय श्रीअखंड साहब का पाठ श्रद्धापूर्वक मंगलवार को सुबह समाप्त हुआ। सेवादारों ने इस पावन अवसर पर भक्तिभाव से निशान साहब की सेवा की। श्रद्धालुओं ने संगत में अमृतसर से आए रागी जत्थेदारो से सबद कीर्तन का रसा स्वादन किया। श्रीअखंड पाठ के समापन के बाद अरदास व गुरु के अटूट लंगर का भव्य आयोजन हुआ। इसमें सिख समुदाय के अलावा नगर के लोगों की भागीदारी रही।
विज्ञापन

प्रकाशोत्सव के मौके पर श्रीगुरुद्वारा गुरु सिंह सभा परिसर में रात में पूरी भव्यता के साथ दीवान साहिब के भव्य सजावट के साथ कवि दरबार, ज्ञानी जत्था व बच्चों द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन हुआ जो देर रात तक धार्मिक माहौल में चलता रहा। इसमें सैकड़ों की संख्या में महिला, पुरुष व बच्चे उपस्थित रहे। प्रथम गुरु के प्रकाशोत्सव पर श्रीगुरु नानक देव जी महाराज के संदेशों पर विस्तृत चर्चा के साथ समाज में एकता, सेवा, मोहब्बत व भाईचारा को बढाने का संकल्प लिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

उत्सव में श्री गुरुद्वारा गुरु सिंह सभा के प्रधान सरदार अमरजीत सिंह ऊर्फ बब्लू, सेक्रेटरी सरदार सतपाल सिंह सलूजा, खंजाची गुलशन सलूजा, अंशू बग्गा, खुशहाल सिंह, करमजीत सिंह बग्गा, गुरूदीप सिंह, कैप्टन सिंह अरोड़ा, गुरबक्श सिंह खालसा, करन सिंह खालसा, वीशू सलूजा, महेन्द्रपाल सिंह छाबड़ा, नरेन्द्र सिंह आदि की मुख्य सहभागिता रही। श्री गुरुद्वारा गुरु सिंह सभा के सेक्रेटरी सरदार सतपाल सिंह सलूजा ने बताया कि 14 नवंबर को गुरु के प्रकाशोत्सव के अवसर पर पूरी भव्यता के साथ नगर कीर्तन निकलेगा जो भजन-कीर्तन के साथ नगर के मुख्य मार्गों पर भ्रमण करेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed