फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ambedkar Nagar News ›   Pradhan's brother's body found hanging from a tree, accused of murder

Ambedkar Nagar News: प्रधान के भाई का शव पेड़ से लटका मिला, हत्या का आरोप

Tue, 08 Oct 2024 02:48 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अम्बेडकरनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, अम्बेडकरनगर Updated Tue, 08 Oct 2024 02:48 AM IST
विज्ञापन
Pradhan's brother's body found hanging from a tree, accused of murder
इब्राहिमपुर थाना क्षेत्र के गोवर्धनपुर में घटनास्थल की जांच करती फाॅरेंसिक टीम। 
अंबेडकरनगर। इब्राहिमपुर के गोवर्धनपुर गांव के बाहर काली मां के स्थान पर सोमवार को नीम के पेड़ से ग्राम प्रधान के भाई का शव लटकता मिला। एक अन्य भाई रामजतन ने हत्या कर शव को नीम के पेड़ से लटकाने का आरोप लगाया है। इस मामले उन्होंने अज्ञात के खिलाफ थाने में तहरीर दी है।
विज्ञापन

गांव निवासी रामयज्ञ (55) दो दशक तक मुंबई के निजी संस्था में काम करते थे। बीते वर्ष गांव लौटे थे। उन्होंने विवाह नहीं किया था। वे अपने छोटे भाई गांव के वर्तमान प्रधान सुनील यादव के साथ रहते थे। बीते दिनों एक केस में सुनील को जेल हो गई। रामयज्ञ के दूसरे भाई रामजतन के अनुसार रविवार को वह रामयज्ञ व परिजनों के साथ बैठकर जेल में बंद अपने भाई सुनील की जमानत के बारे में बात कर रहे थे। रात साढ़े 11 बजे सभी लोग सोने के लिए चले गए। सोमवार भोर गांव की एक महिला नित्यक्रिया के लिए निकली थी। वहां रामयज्ञ का शव पेड़ से लटकता देख चीखते हुए गांव की तरफ भागी। ग्रामीणों के साथ मृतक के परिजन भी पहुंचे। देखते ही देखते वहां भारी भीड़ एकत्र हो गई। एएसपी विशाल पांडेय के साथ सीओ भीटी शुभम कुमार ने घटनास्थल का निरीक्षण किया। फॉरेंसिक टीम ने साक्ष्य एकत्र किए।
विज्ञापन

जमीन से छू रहा था पैर
परिजनोंं के अनुसार रामयज्ञ का पैर काली मां मंदिर के चबूतरे से छू रहा था। ऐसे में परिजनों समेत ग्रामीणों ने अज्ञात पर हत्या के बाद शव को नीम के पेड़ से लटका देने का आरोप लगाया है। हालांकि पुलिस इसे हत्या नहीं मान रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

पोस्टमार्टम की होगी वीडियोग्राफी
सीओ शुभम कुमार ने बताया कि शव का पोस्टमार्टम वीडियोग्राफी के बीच कराने का का निर्णय हुआ है। रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed