फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ambedkar Nagar News ›   Pradhanmantri Samman Nidhi

प्रधानमंत्री सम्मान निधि : निरस्त हुए 4456 किसानों के आवेदन

Mon, 06 Jan 2020 11:15 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Mon, 06 Jan 2020 11:15 PM IST
विज्ञापन
Pradhanmantri Samman Nidhi
अंबेडकरनगर। जिले के 88 हजार 58 किसानों पर प्रधानमंत्री सम्मान निधि योजना के लाभ से वंचित रहने की तलवार लटक गई है। दरअसल संबंधित किसानों द्वारा किए गए आवेदन में विभिन्न प्रकार की गड़बड़ियां पाई गई थीं। संबंधित किसानों को गड़बड़ी दूर करने के लिए कई बार कृषि विभाग द्वारा सूचना भी दी गई, लेकिन उनके द्वारा अब तक कोई गंभीरता नहीं दिखाई गई। ऐसे में अब संबंधित किसानों को दूसरी किस्त की राशि मिलने पर खतरे के बादल मंडराने लगे हैं। उधर विभिन्न प्रकार की गड़बड़ियों के चलते 4456 आवेदन को निरस्त कर दिया गया।
विज्ञापन

किसानों को आर्थिक समस्या से उभारने के लिए केंद्र सरकार ने प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना का संचालंन शुरू किया था। योजना के तहत वर्ष में छह हजार रुपये की राशि तीन किस्तों में दिए जाने का प्राविधान रखा गया।
विज्ञापन

योजना के लाभ के लिए 3 लाख 16 हजार 156 किसानों ने आवेदन किया था। सत्यापन के बाद विभिन्न प्रकार की गड़बड़ियों के चलते 4,456 आवेदन को निरस्त कर दिया गया। शेष बचे 3 लाख 11 हजार 900 किसानों के खाते में प्रथम किस्त की राशि भेज दी गई। दूसरी व तीसरी किस्त के लिए जब दोबारा पात्रों के कागजातों की जांच की गई, तो 1 लाख 75 हजार 429 आवेदकों के कागजात में कुछ कमियां मिलीं।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस पर 87 हजार 371 किसानों ने कृषि भवन पहुंचकर गड़बड़ियों को दूर कराया। कई बार सूचना भेजे जाने के बावजूद 88,058 किसानों ने अब तक संबंधित गड़बड़ी को दूर नहीं कराया। अब ऐसे में अब संबंधित पात्रों के खाते में दूसरी किस्त की राशि भेजे जाने पर खतरे के बादल मंडराने लगे हैं। कृृषि विभाग के अनुज कुमार ने बताया कि गड़बड़ी दूर न कराने के चलते अब संबंधित किसानों के खाते में योजना की राशि भेजे जाने पर रोक लगा दी गई है। कहा कि यदि इनमें से किसी ने गड़बड़ी में सुधार कराया, तो उनके खाते में राशि भेज दी जाएगी।

फिलहाल 4,456 किसानों के आवेदन में अलग अलग तरह की कई गड़बड़ी पायी गई थी, जिसके चलते उनका आवेदन इस योजना के लिए निरस्त कर दिया गया।
88,058 आवेदकों के आधार कार्ड का डिटेल अपडेट नहीं है। इसके चलते रजिस्ट्रेशन में स्टेटस जांच के दौरान रजिस्ट्रेशन के नाम से आधार में दर्ज नाम अलग अलग दिख रहा है। संबंधित किसानों को गड़बड़ी दूर करने के लिए सूचित किया गया है। फिलहाल इनके खाते में योजना के लाभ से वंचित हैं।
रामदत्त बागला, उपकृषि निदेशक
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed