फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ambedkar Nagar News ›   pradarshan

कांशीराम आवास से बाहर किए गए लोगों ने किया प्रदर्शन

Tue, 27 Jul 2021 11:25 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Tue, 27 Jul 2021 11:25 PM IST
विज्ञापन
pradarshan
फोटो 14, अंबेडकरनगर के टांडा काशीराम आवास से निष्कासित किए जाने से नाराज नागरिकों ने कलेक्ट्रेट प? - फोटो : AMBEDKAR NAGAR
अंबेडकरनगर। टांडा कोतवाली अंतर्गत सिकंदराबाद स्थित कांशीराम शहरी आवासीय कालोनी से बेदखल किए गए लोगों ने मंगलवार को कलेक्ट्रेट के निकट धरना दिया। कहा गया कि मनमाने ढंग से उनसे कॉलोनी खाली कराया गया है। उन्हें पात्रता सूची में शामिल करते हुए आवास आवंटित किया जाए। चेतावनी देते हुए कहा कि यदि शीघ्र ही उनकी मांगों का निस्तारण नहीं हुआ, तो कलेक्ट्रेट के निकट अनिश्चितकालीन धरना दिया जाएगा।
विज्ञापन

एक दिन पहले सोमवार को टांडा कोतवाली अंतर्गत सिकंदराबाद स्थित कांशीराम शहरी आवास में अवैध ढंग से रह रहे लोगों को एसडीएम टांडा अभिषेक पाठक के नेतृत्व में पुलिस व राजस्व कर्मियों ने आवास खाली कराया था। भारी पुलिस बल के चलते उस समय आवास से बाहर किए गए लोग किसी प्रकार का विरोध नहीं कर सके थे। मंगलवार को सामाजिक कार्यकर्ता प्रभावती यादव के नेतृत्व में आवास से बाहर किए गए महिलाओं व पुरुषों ने कलेक्ट्रेट के निकट धरना दिया। प्रभावती ने नाराजगी व्यक्त करते हुए कहा कि जिस प्रकार से मनमाने ढंग से उन्हें आवास से बाहर किया गया है, वह अत्यंत चिंताजनक है। अचानक आवास से बाहर कर दिए जाने के चलते वह सब सड़क पर आ गए हैं। ऐसे लोगों के लिए सिर छिपाने की जगह नहीं है। सोमवार पूरी रात ज्यादातर परिवार ने खुले आसमान के नीचे रात गुजारी है।
विज्ञापन

वक्ताओं ने कहा कि वे सभी लंबे समय से आवास में रह रहे थे। वे सभी पात्र हैं। आवास के लिए आवेदन भी किया था, लेकिन कोई ठोस कदम नहीं उठाया गया। कहा कि उन्हें पात्रता की सूची में शामिल करते हुए अविलंब आवास आवंटित किया जाए। चेतावनी देते हुए कहा गया कि यदि शीघ्र ही उनकी मांगों का निस्तारण नहीं हुआ, तो कलेक्ट्रेट के निकट अनिश्चितकालीन धरना दिया जाएगा। इस दौरान अनीता, प्रेमा, सीमा, गुड्डी, मीरा, रानू, विनोद, पप्पू आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed