फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ambedkar Nagar News ›   Power supply disrupted after rain

Ambedkar Nagar News: बारिश के बाद बिजली आपूर्ति बेपटरी

Thu, 24 Sep 2026 10:40 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Thu, 24 Sep 2026 10:40 PM IST
विज्ञापन
Power supply disrupted after rain
महरूआ में बिजली फाल्ट ठीक करता बिजलकर्मी। स्रोत विभाग
अंबेडकरनगर। रोस्टिंग, फाल्ट और तकनीकी खराबी के कारण जिले में बिजली आपूर्ति व्यवस्था प्रभावित रही। बुधवार रात हुई बारिश के बाद कई स्थानों पर बिजली के तारों पर पेड़ की डाल गिरने से आपूर्ति ठप हो गई। इससे उपभोक्ताओं को परेशानी का सामना करना पड़ा।
विज्ञापन

अकबरपुर के वीआईपी बिजलीघर क्षेत्र में रात करीब 10 बजे तार पर पेड़ की डाल गिर गई। इससे पुलिसलाइन, रगड़गंज समेत आसपास के इलाकों की बिजली गुल हो गई। फाल्ट ठीक करने के बाद रात करीब 11:30 बजे आपूर्ति बहाल हो सकी।
विज्ञापन

महरूआ उपकेंद्र से नसीरपुर, पतौना और महरूआ समेत छह फीडर संचालित होते हैं। इनसे 50 से अधिक गांवों को बिजली मिलती है। बारिश के बाद कई स्थानों पर तारों पर डाल गिरने से इन गांवों की आपूर्ति भी ठप हो गई। पूरी रात बिजली बाधित रहने के बाद बृहस्पतिवार सुबह करीब सात बजे आपूर्ति सुचारू हो सकी।
विज्ञापन
विज्ञापन

शाम करीब चार बजे पतौना बिजलीघर के माधव ताल के पास जंफर कट गया। इससे आदमपुर तिंदौली गांव में लो वोल्टेज की समस्या पैदा हो गई। ग्रामीणों का आरोप है कि कई बार सूचना देने के बावजूद शाम सात बजे तक समस्या दूर नहीं की जा सकी।

अधीक्षण अभियंता रजनीश कुमार श्रीवास्तव ने बताया कि निर्धारित रोस्टर के अनुसार आपूर्ति दी जा रही है। बारिश के कारण कुछ स्थानों पर खराबी आई थी, जिसे ठीक कराकर आपूर्ति बहाल करा दी गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed