{"_id":"6b09b90e0e17be6f2f048479","slug":"power-remained-out-for-five-hours-due-to-a-burnt-cable-ambedkar-nagar-news-c-91-1-abn1007-170060-2026-11-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ambedkar Nagar News: केबल जलने से पांच घंटे गुल रही बिजली","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ambedkar Nagar News: केबल जलने से पांच घंटे गुल रही बिजली
विज्ञापन
अंबेडकरनगर। महरूआ बिजली उपकेंद्र से जुड़े गांवों में शुक्रवार को बिजली संकट से उपभोक्ताओं को परेशानी का सामना करना पड़ा। सुबह करीब पांच बजे उपकेंद्र का इनकमिंग केबल अचानक तेज धमाके के साथ जल गया। इसके चलते बिजली आपूर्ति ठप हो गई। इस उपकेंद्र से छह फीडरों के माध्यम से मंसापुर, नसीरपुर, पतौना, वेस्ट समेत करीब 50 गांवों में बिजली आपूर्ति की जाती है।
केबल जलने से वेस्ट, मंसापुर और महरूआ फीडर से जुड़े बरामदपुर, जरियारी, पतौना, मंसापुर और नसीरपुर समेत करीब 20 गांवों की बिजली गुल हो गई। सुबह बिजली जाने के बाद उपभोक्ताओं को उम्मीद थी कि कुछ देर में आपूर्ति बहाल हो जाएगी, लेकिन आठ बजे तक बिजली नहीं आई। इसके बाद उपभोक्ताओं ने बिजली उपकेंद्र पर फोन कर जानकारी ली। तब उन्हें केबल जलने से हुए फाॅल्ट के बारे में पता चला।
विभागीय कर्मचारियों ने करीब चार घंटे की मशक्कत के बाद सुबह 10 बजे फाॅल्ट ठीक कर बिजली आपूर्ति बहाल कराई। बरामदपुर जरियारी निवासी राकेश वर्मा, सुमित सिंह, दिवाकर यादव व जंगबहादुर ने बताया कि बिजली गुल होने से खेतों की सिंचाई के बलावा अन्य दैनिक कार्य प्रभावित रहे।
विज्ञापन
इस संबंध में अधिशासी अभियंता प्रेच चंद ने बताया कि इनकमिंग केबल में आई खराबी को ठीक कराकर आपूर्ति सुचारू करा दी गई है। (संवाद)