फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ambedkar Nagar News ›   Power plants are struggling, consumers troubled by tripping

Ambedkar Nagar News: हांफ रहे बिजली घर, उपभोक्ता ट्रिपिंग से परेशान

Wed, 23 Sep 2026 10:40 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Wed, 23 Sep 2026 10:40 PM IST
विज्ञापन
Power plants are struggling, consumers troubled by tripping
टांडा में ओवलोड से टूटा बिजली का तार। स्रोत स्थानीय
अंबेडकरनगर। उमस भरी गर्मी में बिजली घर ओवरलोड होने से बिजली कटौती का सिलसिला जारी है। अकबरपुर के मरैला बिजली घर से संचालित शहजादपुर सहित ग्रामीणांचल क्षेत्र में मंगलवार की रात ट्रिपिंग का दौर जारी रहा। कुर्की फीडर मंगलवार रात आठ बजे ओवरलोड के चलते बंद करना पड़ा। रात नौ बजे आपूर्ति बहाल होने के बाद साउथ वेस्ट बिजली घर की आपूर्ति बिजली घर ओवरलोड होने के चलते बंद हो गई।
विज्ञापन

टांडा संवाद के मुताबिक मंगलवार शाम 6:15 बजे टांडा चार नंबर फीडर की आपूर्ति ठप हो गई। इसके कुछ देर बाद 6:40 बजे वीआईपी फीडर की आपूर्ति भी बाधित हो गई। करीब 8:35 बजे 33 केवीए मुख्य लाइन की आपूर्ति गुल हो गई, जो रात 9:35 बजे बहाल हुई। रात 11:30 बजे वीआईपी फीडर दोबारा बंद कर दिया गया, जो 11:45 बजे बहाल हुआ। इसके बाद करीब 12:15 बजे 33 केवीए बिजली घर की आपूर्ति गुल हो गई, जो रात 1:20 बजे बहाल हुई। बुधवार सुबह भी बिजली कटौती का सिलसिला जारी रहा। सुबह 8:30 बजे वीआईपी फीडर बंद हुआ, जो 8:50 बजे बहाल हुआ। इसके बाद 10:15 बजे टांडा नंबर एक फीडर की आपूर्ति बंद हुई, जो 11 बजे वापस आई। वहीं 11:05 बजे वीआईपी फीडर बंद हुआ, जो 11:25 बजे बहाल हुआ।
विज्ञापन

इसी दौरान 11:10 बजे टांडा नंबर चार फीडर भी बंद हुआ, जिसकी आपूर्ति 11:20 बजे बहाल हुई। दोपहर 2:15 बजे टांडा नंबर एक फीडर की आपूर्ति अचानक बंद हो गई, जो 2:30 बजे बहाल हो सकी। इसके बाद तीन बजे वीआईपी की आपूर्ति एक बाहर फिर गुल हो गई, जो करीब 3:55 बजे बहाल हुआ। बुधवार शाम 5:40 बजे वीआईपी और मुबारकपुर फीडर की आपूर्ति फिर बंद कर दी गई। अधीक्षण अभियंता रजनीश कुमार श्रीवास्तव ने बताया कि शहरी क्षेत्र में 24 घंटे और ग्रामीण क्षेत्रों में 18 घंटे रोस्टिंग के अनुसार बिजली आपूर्ति दी जा रही है। बिजली घर ओवरलोड होने से ट्रिपिंग की समस्या बनी हुई है। उपभोक्ता घरों में जरूरी उपकरण ही चलाएं। शेष को बंद रखें।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed