फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ambedkar Nagar News ›   Power outage in over 100 villages, people troubled

Ambedkar Nagar News: 100 से अधिक गांवों में बिजली गुल, लोग परेशान

Fri, 01 May 2026 10:29 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Fri, 01 May 2026 10:29 PM IST
विज्ञापन
Power outage in over 100 villages, people troubled
जमुनीपुर क्षेत्र के भगौतीपुर में तेज तूफान के बाद गिरा पड़ा विद्युत पोल।संवाद
अंबेडकरनगर। जिले में बुधवार शाम आंधी बारिश के बाद से ठप हुई बिजली आपूर्ति 100 गांवों में बहाल नहीं हो सकी। आलापुर क्षेत्र में 11 हजार वोल्ट की लाइन के 18 विद्युत पोल टूटने से हजारों उपभोक्ता अब भी बिजली संकट से जूझ रहे हैं। भीटी, सरावा और आसपास के कई गांवों में बिजली सप्लाई ठप है।
विज्ञापन

मुख्य लाइन क्षतिग्रस्त होने के कारण मरम्मत कार्य में लगातार बाधा आ रही है। विद्युत विभाग की टीमें लगातार मौके पर काम कर रही हैं। विभागीय जानकारी के अनुसार, टूटे हुए पोल मुख्यालय से मंगवाए जा रहे हैं। सामग्री उपलब्ध होते ही लाइन दुरुस्त करने का कार्य तेज किया जाएगा। जूनियर इंजीनियर रविंद्र मौर्य ने बताया कि आपूर्ति बहाल करने के लिए लगातार प्रयास किए जा रहे हैं। टीम मौके पर मौजूद है और जैसे ही पोल उपलब्ध होंगे, तेजी से कार्य पूरा किया जाएगा।
विज्ञापन

वहीं, भीटी संवाद के अनुसार, क्षेत्र में महरुआ, सेनपुर और भीटी उपकेंद्र से जुड़े सैकड़ों गांवों में बुधवार शाम से बिजली आपूर्ति बंद है। भीटी, अढ़नपुर, मदार भारी, टेमा, समंथा, खजुरी, बनगांव, महमूदपुर, बेला, पिगिरियावां सहित 70 गांव प्रभावित हैं। बिजली न मिलने से ग्रामीणों को पेयजल, मोबाइल चार्जिंग और दैनिक कार्यों में भारी दिक्कत हो रही है। कई गांवों में बीएसएनएल का नेटवर्क भी ठप हो गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

जमुनीपुर संवाद के अनुसार दल्लापुर फीडर के अंतर्गत भगौतीपुर, दहियावर, लोदीपुर, सुल्तानपुर सहित करीब 25 से 30 गांवों में दो दिन बाद भी बिजली बहाल नहीं हो सकी है। स्थानीय लोगों अशोक मिश्रा, अजय तिवारी व सुनील के अनुसार, इनवर्टर बंद हो चुके हैं और रातें अंधेरे में कट रही हैं। बता दें कि तूफान के पहले दिन बुधवार शाम को करीब 400 गांवों की बिजली आपूर्ति प्रभावित हुई थी और लगभग पांच लाख की आबादी अंधेरे में चली गई थी। 14 उपकेंद्रों की सप्लाई आंशिक रूप से बहाल की गई थी, लेकिन ग्रामीण क्षेत्र अब भी संकट में है।

अधीक्षण अभियंता रजनीश श्रीवास्तव ने बताया कि आंधी-बारिश में 200 से ज्यादा बिजली के खंभे और ट्रांसफार्मर क्षतिग्रस्त हुए थे। काम करवाया जा रहा है। मुख्य लाइनों से आपूर्ति शुरू कर दी गई है। 24 से 48 घंटे में पूरी तरह से बिजली आपूर्ति बहाल कर दी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed