{"_id":"6a40044644c35eb499066079","slug":"power-outage-in-150-villages-due-to-high-tension-wire-break-ambedkar-nagar-news-c-91-1-abn1007-159434-2026-06-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ambedkar Nagar News: हाईटेंशन तार टूटने से 150 गांव की गुल रही बिजली","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ambedkar Nagar News: हाईटेंशन तार टूटने से 150 गांव की गुल रही बिजली
विज्ञापन
अकबरपुर के पटेलनगर में टूटा बिजली का तार जोड़ते बिजलीकर्मी। स्रोेत विभाग
अंबेडकरनगर। गर्मी के बीच बिजली कटौती का सिलसिला जारी है। शनिवार सुबह करीब 11 बजे अकबरपुर के पटेलनगर स्थित पानी के प्लांट के पास कोटवा महमदपुर से बेवाना जाने वाली 33 हजार वोल्ट की बिजली लाइन का तार टूटकर गिर गया। इसके चलते करीब 150 गांव की बिजली पांच घंटे गुल रही।
सुबह 11 बजे तार टूटने के बाद इससे संचालित मरैला के करीब 100 गांव और बेवाना उपकेंद्र केरामपुर, सिसवा, विश्व बैंक, बेवाना से जुड़े मानिकपुर, रामपुर, हुसैनपुर सकरवारी, लोहरा बरामदपुर, मोमिनपुर समेत करीब 50 गांव समेत 150 गांव की बिजली गुल हो गई। बिजली गुल होते ही बिजली कर्मी फाॅल्ट खोजने में जुट गए, लेकिन उनको क्षेत्र में कही भी फाॅल्ट नहीं मिला। इसी बीच करीब दो घंटे का समय बीत गया। उपभोक्ता भीषण गर्मी में बिजली विभाग के अधिकारियों को फोन करने लगे। दोपहर 12 बजे के करीब पटेलनगर में बिजली का तार टूटने की जानकारी हो सकी। इसके बाद बिजलीकर्मी फाॅल्ट ठीक करने में जुट गए। अपराह्न करीब चार बजे फाॅल्ट को ठीक कर बिजली आपूर्ति सुचारू हो सकी। इस बीच पांच घंटे बिजली गुल रहने से भीषण गर्मी में उपभोक्ता परेशान रहे।
शुक्रवार देर रात 12 बजे भीटी बिजली घर की आपूर्ति भी ठप हो गई। बिजलीकर्मी पूरी रात फॉल्ट का पता लगाने का प्रयास करते रहे, लेकिन उन्हें सफलता नहीं मिली। देर रात महरूआ बिजली घर से इस क्षेत्र की बिजली बहाल की गई। हालांकि, सुबह करीब छह बजे आपूर्ति फिर से ठप हो गई। दो घंटे बाद सुबह आठ बजे, बिजली आपूर्ति सुचारू हो सकी। अधिशासी अभिंयता प्रेमचंद ने बताया कि तार टूटने से बिजली आपूर्ति बाधित हुई थी। इसे ठीक कराकर आपूर्ति बहाल करा दी गई है।