{"_id":"69dbce98628335a14a0ca24d","slug":"power-outage-for-six-hours-in-the-city-20-thousand-people-troubled-ambedkar-nagar-news-c-91-1-abn1007-154213-2026-04-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ambedkar Nagar News: शहर में छह घंटे बिजली गुल, 20 हजार लोग परेशान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ambedkar Nagar News: शहर में छह घंटे बिजली गुल, 20 हजार लोग परेशान
विज्ञापन
अकबरपुर के पटेलनगर तिराहे के पास बिजली के तार पर लटकी पेड़ की डाल काटता बिजलीकर्मी। संवाद
अंबेडकरनगर। अकबरपुर बिजली घर के वीआईपी फीडर पर रविवार को अनुरक्षण के कार्य के चलते सुबह आठ बजे से 10 बजे तक बिजली आपूर्ति बाधित रही। इस दौरान बिजली घर से संचालित गांधीनगर, पटेलनगर, शास्त्रीनगर, औलियापुर, महानगर कॉलोनी सहित एक दर्जन मोहल्ले की 20 हजार आबादी की बिजली आपूर्ति गुल रही।
सुबह बिजली की कटौती से उपभोक्ताओं को पानी की दिक्कत उठानी पड़ी। इस दौरान रोडवेज अकबरपुर से पटेलनगर तक सड़क किनारे बिजली के तारों पर लटक रही पेड़ की टहनियों को कटवाया गया। आपूर्ति बहाल होने के बाद भी दिनभर बिजली की लुका छिपी का खेल जारी रहा।
वहीं दूसरी ओर तेज हवा चलने से कुर्की, बरवा बैरमपुर से संचालित 100 से अधिक गांव की बिजली आपूर्ति छह घंटे तक बाधित रही। ग्रामीण फीडर मरैला, बेवाना, अशरफपुर बरवा, कटेहरी, मालीपुर, महरूआ, इल्तिफातगंज, सेवागंज, धमरूआ, सूरापुर, मकोईया, रामनगर, जलालपुर, कल्याणपुर आदि बिजली घरों की आपूर्ति तेज हवा चलने से आग के हादसों पर अंकुश लगाने के लिए सुबह 11 बजे से शाम पांच बजे तक ठप रही। इसके बाद भी कई इलाकों में बिजली शाॅर्ट सर्किट से आग लगने की घटनाओं ने हाहाकर मचा दिया। अधीक्षण अभियंता रजनीश श्रीवास्तव ने बताया कि आग के हादसों को देखते हुए दिन में छह घंटे की बिजली कटौती की जा रही है।