{"_id":"624b33e080aa340ebf1adaa7","slug":"power-failure-for-three-days-one-and-a-half-thousand-people-upset-ambedkar-nagar-news-lko6246025156","type":"story","status":"publish","title_hn":"तीन दिन से बिजली गुल, डेढ़ हजार लोग परेशान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
तीन दिन से बिजली गुल, डेढ़ हजार लोग परेशान
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
महरुआ (अंबेडकरनगर)। महरुआ के लोगों को तीन दिन से बिजली नहीं मिल पा रही है। इससे उन्हें गर्मी में परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। कारण यह कि कस्बे में लगा 100 केेवी का ट्रांसफार्मर तीन दिन पूर्व जल गया। शिकायत के बाद भी न तो अब तक ट्रांसफार्मर बदला गया और न ही कोई वैकल्पिक व्यवस्था ही की गई। नतीजा यह है कि एक तरफ जहां लोगों के समक्ष पेयजल की समस्या उत्पन्न हो गई है तो वहीं दूसरी तरफ उमस ने मुश्किलें और बढ़ा दी हैं। इसके अलावा बिजली से होने वाले तमाम कार्य भी प्रभावित हो गए हैं।
महरुआ कस्बे में लगे 100 केवी ट्रांसफार्मर से यहां की करीब डेढ़ हजार आबादी को बिजली की आपूर्ति होती है। गत शनिवार को यह ट्रांसफार्मर जल गया। इससे महरुआ समेत गूगुरगंज आदि स्थानों पर आपूर्ति पूरी तरह से ठप हो गई। कई उपभोक्ताओं ने ट्रांसफार्मर जलने की जानकारी तत्काल विद्युत कर्मियों व अधिकारियों को दी। लेकिन सोमवार तक ट्रांसफार्मर नहीं बदला जा सका। नतीजा यह है कि तीन दिन से बिजली न मिलने से लोग परेशान हैं।
उपभोक्ता नीरज सिंह, राजेंद्र यादव, समर बहादुर व संतोष आदि का कहना है कि ट्रांसफार्मर खराबी की सूचना उसी दिन दे दी गई थी, लेकिन सोमवार तक ट्रांसफार्मर नहीं बदला जा सका। बिजली न आने से जहां पेयजल की समस्या उत्पन्न हो गई है, वहीं गर्मी से भी जूझना पड़ रहा है। आपूर्ति के अभाव में इन्वर्टर भी जवाब दे गए हैं। इससे मोबाइल चार्जिंग आदि में समस्या आ रही है। उपभोक्ताओं ने अविलंब ट्रांसफार्मर बदलवाए जाने की मांग की। उधर, जेई गयादीन का कहना है कि जरूरी प्रक्रिया पूरी कर दी गई है। ट्रांसफार्मर मिलते ही बदल दिया जाएगा।