फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ambedkar Nagar News ›   power cut of several localities

तार टूटने से गुल रही कई मोहल्लों की बिजली

Fri, 08 Jan 2016 10:25 PM IST
अंबेडकरनगर/अमर उजाला ब्यूराे
अंबेडकरनगर/अमर उजाला ब्यूराे Updated Fri, 08 Jan 2016 10:25 PM IST
विज्ञापन
तापमान गिरने के बावजूद पावर कारपोरेशन उपभोक्ताओं को सुचारु विद्युत उपलब्ध कराने में नाकाम साबित हो रहा है। गुरुवार देर रात से अकबरपुर नगर के आधे क्षेत्र की विद्युत आपूर्ति ठप हो गई, जो शुक्रवार दोपहर बाद बहाल हो सकी। इससे संबंधित क्षेत्र के लगभग 20 हजार उपभोक्ताओं को विभिन्न प्रकार की समस्याओं से दो चार होना पड़ा। सबसे अधिक समस्या पेयजल को लेकर हुई। उपभोक्ताओं ने नाराजगी जाहिर करते हुए कहा कि जब ठंड के मौसम में बदतर विद्युत आपूर्ति का दौर है, तो गर्मी के मौसम में क्या हाल होगा, इसका अंदाजा सहज ही लगाया जा सकता है।
विज्ञापन


अभी गर्मी का मौसम आने में काफी समय है, लेकिन जिले में बदतर विद्युत आपूर्ति का दौर अभी से शुरू हो गया है। कभी जर्जर हो चुके तार टूटकर विद्युत आपूर्ति में बाधा उत्पन्न कर रहे हैं, तो कभी जर्जर हो चुके उपकरण। जर्जर एवं उपकरणों को बदले जाने की मांग लंबे समय से उपभोक्ताओं द्वारा की जा रही है, लेकिन इस तरफ अब तक कोई ठोस कदम नहीं उठाया जा सका है। नतीजा यह कि इसका खामियाजा विद्युत उपभोक्ताओं को भुगतना पड़ रहा है। विभागीय अधिकारियों व कर्मचारियों की ऐसी ही लापरवाही का दंश गुरुवार देर रात अकबरपुर नगर के आधे क्षेत्र के उपभोक्ताओं को झेलना पड़ा। तकनीकी खराबी के चलते देर रात से आधे क्षेत्र की आपूर्ति ठप हो गई, जो शुक्रवार दोपहर बाद बहाल हो सकी। इससे लगभग 20 हजार उपभोक्ताओं को विभिन्न समस्याओं का सामना करना पड़ा। सबसे अधिक समस्या शुक्रवार सुबह पेयजल को लेकर हुई।
विज्ञापन


उपभोक्ता शहाब परवेज, रईस खां, संजीव, रंजीत, मुकेश, अखिलेश व अनुराग ने कहा कि पावर कारपोरेशन को उपभोक्ताओं के हित की कोई परवाह नहीं है। कहा कि जब ठंड के मौसम में बदतर विद्युत आपूर्ति का यह हाल है, तो गर्मी में क्या होगा, इसका अंदाजा सहज ही लगाया जा सकता है। कहा कि यदि समय रहते जर्जर हो चुके उपकरणों को नहीं बदला जाता, तो आने वाले समय में उपभोक्ताओं को व्यापक समस्या का सामना करना पड़ेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed