{"_id":"64cbe7c3dba97f031f03a33f","slug":"power-crisis-ambedkar-nagar-news-c-91-1-abn1001-1161-2023-08-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ambedkar Nagar News: बिजली संकट पर भड़का आक्रोश, प्रदर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ambedkar Nagar News: बिजली संकट पर भड़का आक्रोश, प्रदर्शन
Thu, 03 Aug 2023 11:15 PM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, अम्बेडकरनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, अम्बेडकरनगर
Updated Thu, 03 Aug 2023 11:15 PM IST
विज्ञापन
सड़क जाम कर रहे लोगों को समझाते एसडीएम व सीओ।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आलापुर (अंबेडकरनगर)। बिजली आपूर्ति बाधित होने से परेशान लखनडीह गांव के लोगों का धैर्य बृहस्पतिवार को जवाब दे गया। ट्रैक्टर-ट्राॅलियों पर सवार होकर तमाम ग्रामीण विद्युत वितरण खंड कार्यालय आलापुर पहुंच गए और उसके सामने जहांगीरगंज-बसखारी मुख्य मार्ग जाम कर प्रदर्शन किया। इससे रोड पर आधा घंटे आवागम बाधित रहा।
ग्रामीणों का कहना था कि करीब 10 दिन से उनके गांव में बिजली संकट है। इसकी शिकायत करने के बाद भी आपूर्ति की गड़बड़ी को दूर नहीं किया जा रहा है। गांव के ज्ञानचंद्र राना व राजीव कुमार ने बताया कि केबल में आयी खराबी के चलते तीन दिन से गांव की बिजली आपूर्ति पूरी तरह ठप हो चुकी है। इसके चलते भीषण गर्मी में रात में सोना मुश्किल हो गया है। उपकेंद्र के अधिकारी शिकायतों को अनदेखा कर रहे हैं।
सड़क जाम और प्रदर्शन की सूचना मिलते ही एसडीएम आलापुर सौरभ शुक्ल व सीओ रामबहादुर सिंह पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे। आश्वासन दिया कि शाम चार बजे तक गांव की क्षतिग्रस्त केबल सही कर आपूर्ति बहाल कर दी जाएगी। इसके बाद जाम समाप्त हो सका। आधा घंटे सड़क जाम रहने से सैकड़ों लोगों को परेशान होना पड़ा।