{"_id":"5798fa5d4f1c1bc06121e56e","slug":"power-corporation-s-negligence-caused-the-death-of-old-woman","type":"story","status":"publish","title_hn":"पावर कॉर्पोरेशन की लापरवाही से वृद्धा की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पावर कॉर्पोरेशन की लापरवाही से वृद्धा की मौत
अमर उजाला ब्यूरो/अंबेडकरनगर
Updated Wed, 27 Jul 2016 11:46 PM IST
विज्ञापन
अंबेडकरनगर जिला मुख्यालय स्थित पोस्टमार्टम हाउस पर बुधवार को जुटे करंट से मृत वृद्धा के परिवारीजन।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पावर कॉर्पोरेशन अधिकारियों व कर्मचारियों की लापरवाही ने एक वृद्धा की जान ले ली। थाना क्षेत्र मालीपुर अंतर्गत सुल्तानपुर खुर्द गांव निवासिनी एक वृद्धा बुधवार सुबह खेत जाते समय रास्ते में टूटकर गिरे बिजली के तार की चपेट में आकर गंभीर रूप से झुलस गई। जब तक स्थानीय लोग उसे तार से अलग करते, उसकी मौत हो गई। घटना से ग्रामीणों में आक्रोश फैल गया।
विज्ञापन
वे पावर कॉर्पोरेशन अधिकारियों व कर्मचारियों पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए हंगामा करने लगे। सूचना मिलते ही मौके पर पुलिस पहुंच गई। आक्रोशित ग्रामीण पुलिस को शव उठाने से रोकते हुए दोषियों के विरुद्ध कार्रवाई की मांग करने लगे। पुलिस ने ग्रामीणों को समझा-बुझाकर मामला शांत कराया। सुल्तानपुर खुर्द गांव निवासिनी कमलादेवी (70) पत्नी टिल्कू बुधवार भोर में खेत जा रही थी।
विज्ञापन
घर से कुछ ही दूरी पर बिजली का तार टूटकर भूमि पर गिरा था। कमलादेवी का पैर तार पर पड़ गया। उस समय विद्युत आपूर्ति जारी थी। इससे वह करंट की चपेट में आ गईं। उनकी गुहार पर परिवारीजन समेत आसपास मौजूद ग्रामीण घटनास्थल की तरफ दौड़ पड़े। ग्रामीणों ने फोन से पावर कॉर्पोरेशन अधिकारियों को घटना की सूचना देने के साथ ही किसी प्रकार महिला को तार से अलग किया।
विज्ञापन
हालांकि तब तक वह गंभीर रूप से झुलसी चुकी थीं, कुछ ही देर बाद उनकी मौत हो गई। घटना से ग्रामीणों में पावर कॉर्पोरेशन अधिकारियों व कर्मचारियों के प्रति आक्रोश फैल गया। ग्रामीणों ने नाराजगी जताते हुए कहा कि जर्जर हो चुके तार को बदले जाने की मांग लंबे समय से की जा रही है लेकिन ध्यान नहीं दिया जा रहा है। इसी का नतीजा रहा कि महिला की मौत हो गई।
ग्रामीणों ने दोषी अधिकारियों व कर्मचारियों के विरुद्ध केस दर्ज करने एवं पीड़ित परिवार को आर्थिक सहायता दिलाने की मांग की। सूचना मिलने पर एसओ सुनील कुमार दलबल के साथ मौके पर पहुंच गए। ग्रामीण पुलिस को शव उठाने से रोकने लगे।
वे पावर कॉर्पोरेशन अधिकारियों के मौके पर आने एवं दोषियों के विरुद्ध कार्रवाई की मांग कर रहे थे। एसओ ने आवश्यक कार्रवाई का आश्वासन देकर मामला शांत कराया। बाद में शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। एसओ ने बताया कि तहरीर मिलने पर कार्रवाई की जाएगी।
अधिशाषी अभियंता मुकेश बाबू ने बताया कि घटना की जानकारी हुई है, पूरे मामले की पड़ताल कराई जाएगी। यदि इसमें लापरवाही पाई गई तो संबंधित के विरुद्ध कड़ी कार्रवाई की जाएगी। जर्जर हो चुके तारों को बदलवाने का कार्य किया जा रहा है।