{"_id":"66f9884f6d9e4cd4880e4c4e","slug":"poultry-farm-operator-was-murdered-for-refusing-to-drink-alcohol-ambedkar-nagar-news-c-91-1-abn1002-122027-2024-09-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ambedkar Nagar News: शराब पीने से मना करने पर हुई थी पोल्ट्रीफार्म संचालक की हत्या","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ambedkar Nagar News: शराब पीने से मना करने पर हुई थी पोल्ट्रीफार्म संचालक की हत्या
Sun, 29 Sep 2024 10:33 PM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, अम्बेडकरनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, अम्बेडकरनगर
Updated Sun, 29 Sep 2024 10:33 PM IST
विज्ञापन
टांडा (अंबेडकरनगर)। अलीगंज थाने के मखदूमनगर में पोल्ट्रीफार्म संचालक आस मोहम्मद उर्फ बब्बन की हत्या का पुलिस ने खुलासा करते हुए तीन युवकों को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस के अनुसार शराब पीने के विवाद में तीनों आरोपियों ने घटना को अंजाम दिया था।
मखदूमनगर निवासी आस मोहम्मद उर्फ बब्बन (55) बीते शुक्रवार रात घर पर खाना खाने के बाद रोज की तरह घर से 200 मीटर दूर स्थित पोल्ट्रीफार्म पर सोने के लिए गया था। वह और उसका भाई मिलकर पोल्ट्रीफार्म चलाते थे। पुलिस के अनुसार बब्बन वहां पहुंचा तो पोल्ट्रीफार्म के पास मोहल्ले के ही दिलशाद, तबरेज व रॉकी शराब पीते मिले। उसने तीनों से जाने को कहा तो विवाद बढ़ गया। सीओ शुभम कुमार ने बताया कि तबरेज व रॉकी कन्नौजिया ने आस मोहम्मद का हाथ व गला पकड़ा जबकि दिलशाद ने मुर्गी फार्म पर रखे चाकू से उसका गला रेतकर हत्या कर दी।
शनिवार को भाई ताज मोहम्मद ने थाने में तहरीर देकर अज्ञात आरोपियों के खिलाफ हत्या का केस दर्ज कराया था। एसपी ने खुलासे के लिए पुलिस की तीन टीमोंं का गठन किया था। सर्विलांस टीम ने घटना की रात घटनास्थल के आसपास सक्रिय नंबरों की कुंडली खंगाली। इस पर पोल्ट्रीफार्म पर काम करने वाले पप्पू को पुलिस ने हिरासत में लेकर पूछताछ की तो घटना का खुलासा हो गया। बताया कि शुक्रवार को पोल्ट्रीफार्म के पास तीनों आरोपी शराब पी रहे थे। इसलिए वह वहां से चला आया था। इस पर पुलिस ने तीनों आरोपियों को पकड़ा तो उन्होंने भी सच्चाई उगल दी।