फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ambedkar Nagar News ›   Postal assistant embezzled Rs 21 lakh

डाक सहायक ने 21 लाख रुपये का गबन किया

Fri, 28 Oct 2022 10:51 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Fri, 28 Oct 2022 10:51 PM IST
विज्ञापन
Postal assistant embezzled Rs 21 lakh
बसखारी (अंबेडकरनगर)। उपडाकघर बसखारी के डाक सहायक द्वारा 21 लाख रुपये का गबन करने का मामला सामने आया है। जांच के बाद उपमंडल निरीक्षक पूर्वी दीपक मौर्य ने बसखारी थाने में केस दर्ज करा दिया है। इस बीच विभाग ने कार्रवाई करते हुए आरोपी डाक सहायक को निलंबित कर दिया है। पुलिस टीम आरोपी की गिरफ्तारी के प्रयास में जुट गई है।
विज्ञापन

उपमंडल निरीक्षक पूर्वी दीपक मौर्य ने बताया कि बीते दिनों उप डाकघर बसखारी में वित्तीय अनियमितता किए जाने की शिकायत प्राप्त हुई। इस पर उन्होंने तत्कालीन डाक सहायक सूर्यभान यादव व रामनगर के डाक सहायक इमरान अहमद के साथ शिकायत की जांच शुरू की। जांच में पाया गया कि बसखारी उपडाकघर के डाक सहायक प्रवीण कुमार सिंह ने करीब 21 लाख रुपये का गबन किया है। 10 अगस्त 2019 को प्रधान डाकघर से भेजी गई राशि को उपडाकघर में चढ़ाया नहीं गया।
विज्ञापन

इसके अलावा तीन जुलाई 2020 को फर्जी तरीके से प्रधान डाकघर को लाखों रुपये भेजे जाने का विवरण उपडाकघर में दर्ज कर दिया गया जबकि ऐसी कोई राशि प्रधान डाकघर को प्राप्त ही नहीं हुई। संबंधित रकम को डाक सहायक ने गबन कर लिया। प्रकरण की जांच पूरी होने के बाद उन्होंने विभागीय अधिकारियों को अवगत कराया। इसके बाद बसखारी थाने में मामले की तहरीर दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

बसखारी एसओ अश्विनी कुमार मिश्र ने बताया कि तहरीर के आधार पर आरोपी डाक सहायक के विरुद्ध अमानत में खयानत सहित अन्य धाराओं में केस दर्ज किया गया है। आरोपी की तलाश की जा रही है। उधर विभाग ने जांच रिपोर्ट के आधार पर आरोपी डाक सहायक को निलंबित करते हुए विभागीय कार्रवाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed