फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ambedkar Nagar News ›   Posed as a fake wife and withdrew FDRs worth Rs 22 lakh from the bank.

Ambedkar Nagar News: फर्जी पत्नी बन बैंक से निकाल लिए 22 लाख के एफडीआर

Thu, 22 Feb 2024 09:19 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Thu, 22 Feb 2024 09:19 PM IST
विज्ञापन
Posed as a fake wife and withdrew FDRs worth Rs 22 lakh from the bank.
बसखारी (अंबेडकरनगर)। थाना क्षेत्र के अमोला बुजुर्ग में सेवानिवृत शिक्षक की मृत्यु के बाद फर्जी पत्नी बनकर 22 लाख रुपये का एफडीआर निकालकर गायब होने का मामला सामने आया है। न्यायालय के आदेश पर बसखारी पुलिस ने आरोपी महिला के खिलाफ कूट रचित प्रपत्र तैयार करने, जालसाजी व धोखाधड़ी के आरोप में केस दर्ज किया है।
विज्ञापन

अमोल बुजुर्ग घूरनेपुर निवासी इस्माइल शेख मुंबई में शिक्षक के पद पर कार्यरत थे। 2010 में सेवानिवृत होकर वह अपने गांव आकर रहने लगे। इस्माइल शेख ने सेवा पुस्तिका व पेंशन प्रपत्रों पर अपनी पत्नी अलीमुन निशां का नाम बतौर नाॅमिनी पंजीकृत करवाया था। वर्ष 2015 में अलीमुननिशां की मृत्यु हो गई थी। 9 अप्रैल 2023 को इस्माइल शेख की भी मृत्यु हो गई।
विज्ञापन

इस्माइल ने बैंक ऑफ बड़ौदा की न्यौरी शाखा में 10 लाख व 12 लाख के दो एफडीआर करवाए थे। उनकी मृत्यु के पश्चात उनके पुत्र इश्तियाक शेख ने एफडीआर की घर में तलाश की लेकिन एफडीआर नहीं मिला। बीते 6 मई को इश्तियाक शेख ने ऑनलाइन शिकायत दर्ज करवाकर बैंक ऑफ बड़ौदा की न्यौरी शाखा से संपर्क किया। तब पता चला कि रिजवाना नाम की महिला ने अपने आपको इस्माइल शेख की पत्नी बताकर एफडीआर को कैश करवा लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस पर इश्तियाक शेख ने 24 अक्टूबर 2023 को रिजवाना के बारे में पता किया तो रिजवाना पहले से ही शादीशुदा थी। जिसके पति का नाम रेयाज अहमद निवासी पुरानी बस्ती वार्ड नं 23 मुबारकपुर गुजरवार आजमगढ़ है। रिजवाना ने अपने आधार कार्ड में संशोधन करवाकर वोटर आईडी बनवाकर कूटरचित तरीके से बतौर वारिस दर्ज करवा लिया था। उन्होंने महिला से संपर्क किया तो वह आधी रकम देने को तैयार थी। बाद में इश्तियाक को धमकी दी जाने लगी। थानाध्यक्ष ने बताया कि मामले में केस दर्ज कर छानबीन की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed