{"_id":"668ebcc17a0d852af30039f3","slug":"poor-construction-exposed-drain-collapsed-ambedkar-nagar-news-c-91-1-slko1001-117886-2024-07-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ambedkar Nagar News: घटिया निर्माण की खुली पोल, नाली ध्वस्त","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ambedkar Nagar News: घटिया निर्माण की खुली पोल, नाली ध्वस्त
विज्ञापन
राजेसुल्तानपुर (अंबेडकरनगर । ब्लाॅक मुख्यालय जहांगीरगंज के बगल प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र जाने वाले जिला उद्योग केंद्र के रास्ते पर निर्माणाधीन नाली बनने के साथ ही भरभरा कर गिरने लगी है। मानकों की अनदेखी और गुणवत्ता को ताक पर रख कर बनाई जा रही नाली सीजन की पहली बरसात ही नहीं झेल पायी और धराशायी हो गई।
ब्लाॅक मुख्यालय के बगल ही नाली पिछले लगभग छह महीने से निर्माणाधीन थी। नाली निर्माण के लिए गहरा गढ्ढा खोद कर छोड़ दिया गया था जिससे आए दिन बच्चे व बुजुर्ग गिरकर चोटहिल हो रहे थे। बीते दिनों गांव के रामदुलार यादव की भैंस नाली में गिर गई जिससे उसके आगे व पीछे के दो पैर टूट गए। बाद में कार्यदायी संस्था तथा निर्माण करा रहे ठेकेदार ने सुध ली और नाली निर्माण शुरू कर दिया गया। आरोप है कि नाली निर्माण में मानकों और गुणवत्ता को दरकिनार कर बनाए जाने से एक तरफ नाली बन रही है तो दूसरी तरफ भरभरा कर गिर रही है।
अब इस नाली के ढह जाने पर स्थानीय लोगों ने नाराजगी जताई है। पूर्व प्रधान महेंद्र यादव के साथ ही ग्रामीण सुरेंद्र रामरीत राजभर रूप कुमार यादव व अन्य ग्रामीणों ने नाली निर्माण में गुणवत्ता और मानक के अनुरूप कार्य कराए जाने की मांग की है। एडीएम डॉ. सदानंद गुप्ता ने कहा कि मामले की जांच कराई जाएगी।