{"_id":"5e4985538ebc3ee5cd55bf9e","slug":"polythene-ambedkar-nagar-news-lko5089101168","type":"story","status":"publish","title_hn":"पॉलिथीन पर रोक के लिए निकली टांडा नगर में जागरूकता रैली","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पॉलिथीन पर रोक के लिए निकली टांडा नगर में जागरूकता रैली
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विद्युतनगर। पॉलिथीन की रोकथाम तथा आम जनमानस के बीच जागरूकता फैलाने के उद्देश्य से रविवार को नगर पालिका परिषद टांडा से रैली निकाली गई। पालिका के अधिशाषी अधिकारी के नेतृत्व में निकली रैली ने नगर के विभिन्न स्थानों का भ्रमण किया। इस बीच नागरिकों को पॉलिथीन का प्रयोग न करने व उससे होने वाली हानि के बारे में जानकारी दी गई। वक्ताओं ने कहा कि बेहतर स्वास्थ्य व स्वच्छ समाज स्थापना के लिए पॉलिथीन के प्रयोग से सभी को बचना होगा।
अधिशाषी अधिकारी मनोज कुमार सिंह के नेतृत्व में निकली रैली नगर के अलीगंज, छोटी बाजार, सिकंदराबाद तथा मीरानपुर होते हुए घंटा घर चौक पर पहुंचकर समाप्त हुई। इस दौरान अधिशाषी अधिकारी ने दुकानदारों व प्रतिष्ठान संचालकों को पॉलिथीन का प्रयोग न करने की सलाह दी। कहा कि पॉलिथीन हर तरह से समाज को दूषित कर रही है। इसको नष्ट करना काफी कठिन है। यह समाज के साथ-साथ लोगों के स्वास्थ्य को भी खराब कर रही है। इसलिए पॉलिथीन के प्रयोग को लेकर सभी को जागरूक होना होगा।
वक्ताओं ने दुकानदारों व आम जनमानस से अपील की कि सभी लोग पॉलिथीन के स्थान पर कपड़े के थैलों का प्रयोग करें। यह सुरक्षित होती है। सभी के प्रयासों से ही पॉलिथीन के प्रयोग पर अंकुश लगाया जा सकेगा। इस मौके पर अवर अभियंता नीतू कुमारी, सफाई निरीक्षक द्वारिका नाथ, मोहम्मद हुसैन, मो. अहमद, जलील अहमद, इशांत पांडेय, सुरेश पांडेय के अलावा समस्त सफाई नायक मौजूद रहे।