फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ambedkar Nagar News ›   Polytechnic counseling starts today, help centers have been created

Ambedkar Nagar News: आज से शुरू हो रही पॉलिटेक्निक काउंसिलिंग, बनाए गए हेल्प सेंटर

Thu, 26 Jun 2025 10:38 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Thu, 26 Jun 2025 10:38 PM IST
विज्ञापन
Polytechnic counseling starts today, help centers have been created
अंबेडकरनगर। जेईई सीयूपी 2025 की काउंसिलिंग प्रक्रिया की शुरुआत आज से की जा रही है, इससे हजारों विद्यार्थियों को अब अपने पसंदीदा राजकीय पॉलीटेक्निक संस्थानों में प्रवेश का मौका मिलेगा। इस बार की प्रक्रिया को और अधिक पारदर्शी व सुलभ बनाने के लिए राज्य के सभी पॉलीटेक्निक कॉलेजों में हेल्प डेस्क व च्वाइस फिलिंग सेंटर स्थापित किए गए हैं।
विज्ञापन


राजकीय पॉलिटेक्निक बैजपुर भीटी के प्रधानाचार्य सरोज कुमार में भी चॉइस फिलिंग एवं डाॅक्यूमेंट वेरीफिकेशन के लिए तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। यहां सिविल, इलेक्ट्रिकल व मैकेनिकल इंजीनियरिंग की पढ़ाई संचालित की जाती है, जिससे यह सेंटर छात्रों के बीच खासा लोकप्रिय है।छात्रों को सलाह दी गई है कि वे jeecup.admissions.nic.in पर लॉगिन कर अपनी लॉगिन आईडी, पासवर्ड व मोबाइल नंबर को सक्रिय रखें, क्योंकि सभी महत्वपूर्ण सूचनाएं संदेश एप और मोबाइल ओटीपी के माध्यम से ही प्राप्त होंगी।
विज्ञापन

अभ्यर्थियों को अपने मूल दस्तावेज़, पासपोर्ट साइज फोटो और कॉलेज आवंटन पत्र लेकर निर्धारित हेल्प सेंटर पर पहुंचकर डाॅक्यूमेंट वेरिफिकेशन की प्रक्रिया को समय से पूरा करना अनिवार्य है। यह प्रक्रिया पूरी तरह ऑनलाइन होगी और छात्रों को प्रवेश प्रक्रिया की किसी भी समस्या के समाधान के लिए जिले के हेल्प सेंटरों पर पूरी सहायता प्रदान की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed