{"_id":"6069f5f68ebc3e592e0eaed8","slug":"polling-party-will-leave-from-where-the-counting-of-votes-will-take-place-ambedkar-nagar-news-lko5726890158","type":"story","status":"publish","title_hn":"जहां से रवाना होगी पोलिंग पार्टी, वहीं होगी मतगणना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जहां से रवाना होगी पोलिंग पार्टी, वहीं होगी मतगणना
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अंबेडकरनगर। त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव में पहली बार जिस स्थान से पोलिंग पार्टी रवाना होगी, वहीं मतों की गणना भी होगी। यह व्यवस्था रामनगर विकास खंड को छोड़कर अन्य सभी आठ ब्लॉकों में होगी। ऐसा इसलिए, जिससे कि पोलिंग पार्टियों को मतपेटियां जमा करने में किसी भी प्रकार की मुश्किल न हो। इसके अलावा ऐसा होने से खर्च में भी कमी आएगी।
त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव में मतदान के लिए पोलिंग पार्टियों को इस बार अधिक भागदौड़ नहीं करनी पड़ेगी। पहली बार व्यवस्था की गई है कि जिस स्थान से पोलिंग पार्टियां रवाना होंगी, उसी स्थान को स्ट्रांग रूम बनाया जाएगा। बताते चलें कि बीते चुनावों में ब्लॉक मुख्यालय से पोलिंग पार्टियों को रवाना किया जाता था, जबकि स्ट्रांग रूम अलग स्थान पर बनाया जाता था। इससे एक तरफ जहां खर्च बढ़ता था, वहीं पोलिंग पार्टियों को मतदान के बाद मतपेटियां जमा करने के दौरान रूट चार्ट की समुचित जानकारी न होने से विभिन्न प्रकार की मुश्किलें खड़ी होती थीं। इस समस्या को दूर करने के लिए पहली बार एक ही स्थान से न सिर्फ पोलिंग पार्टी रवाना होगी, बल्कि उसी स्थान पर स्ट्रांग रूम बनाकर मतों की गणना भी की जाएगी।
रामनगर विकास खंड को छोड़कर अन्य विकास खंड के बीडीओ के अनुसार अकबरपुर में छत्रपति शाहूजी पॉलिटेक्रिक कॉलेज शिवबाबा, जहांगीरगंज में आश्रम पद्धति विद्यालय जहांगीरगंज, बसखारी में डॉ. परशुराम दीनबंधु महाविद्यालय बसखारी, जलालपुर में सरदार पटेल पीजी कॉलेज बड़ागांव, भियांव में मां फूलादेवी महिला पीजी कॉलेज भीखपुर, टांडा में लोकनाथ डिग्री कॉलेज टांडा, कटेहरी में बैजपुर पॉलिटेक्रिक कॉलेज व भीटी विकास खंड में कन्या इंटर कॉलेज भीटी से जहां पोलिंग पार्टियां रवाना होंगी, वहीं मतों की गणना भी की जाएगी।
विज्ञापन
की जा रहीं तैयारियां
रामनगर विकास खंड में ब्लॉक मुख्यालय से पोलिंग पार्टी रवाना होगी और मतगणना केंद्र एसडी इंटरनेशनल इंटर कॉलेज अन्नापुर होगा। बताया कि संबंधित स्थानों पर जरूरी तैयारियां तेज कर दी गई हैं।
-डॉ. पंकज कुमार वर्मा, एडीएम