फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ambedkar Nagar News ›   Polling parties left amidst the ruckus

Ambedkar Nagar News: गहमागहमी के बीच रवाना हुईं पोलिंग पार्टियां

Wed, 10 May 2023 11:05 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Wed, 10 May 2023 11:05 PM IST
विज्ञापन
Polling parties left amidst the ruckus
अंबेडकरनगर। भारी गहमागहमी के बीच बुधवार को चार स्थानों से पोलिंग पार्टियां रवाना की गईं। प्रेक्षक के अलावा डीएम व एसपी ने रवानगी स्थल पर पहुंचकर जायजा लिया। अधिकारियों ने कर्मचारियों को बूथों पर पहुंचकर 11 मई को बेहतर ढंग से मतदान संपन्न कराने के निर्देश दिए।
विज्ञापन

पोलिंग पार्टियों को रवाना करने के लिए बुधवार को चार अलग-अलग स्थानों पर प्रबंध किए गए थे। टांडा नगर पालिका परिषद तथा अशरफपुर किछौछा व इल्तिफातगंज नगर पंचायत के लिए टीएन पीजी कॉलेज व एचटी इंटर कॉलेज टांडा से, अकबरपुर नगर परिषद के लिए लोहिया भवन से, जलालपुर नगर पालिका परिषद के लिए नरेंद्रदेव इंटर कॉलेज से जबकि राजेसुल्तानपुर व जहांगीरगंज नगर पंचायत के लिए एसडी मदर इंटरनेशनल स्कूल अन्नापुर से पोलिंग पार्टियों को रवाना किया गया।
विज्ञापन

इसके लिए बकायदा अलग-अलग काउंटर बनाए गए थे। अपनी-अपनी पोलिंग पार्टियों व स्थानों की जानकारी के लिए मतदानकर्मी एक दूसरे से पूछताछ करते नजर आए। इसी बीच प्रेक्षक अजयकांत सैनी ने अकबरपुर लोहिया भवन पहुंचकर प्रक्रिया का जायजा लिया जबकि डीएम अविनाश सिंह ने टांडा, आलापुर व जलालपुर पहुंचकर कर्मचारियों को रवाना करने की व्यवस्था का अवलोकन किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed