फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ambedkar Nagar News ›   Political uproar over the post of Jahangirganj chief

जहांगीरगंज प्रमुख पद को लेकर सियासी घमासान

Sat, 19 Jun 2021 11:22 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sat, 19 Jun 2021 11:22 PM IST
विज्ञापन
Political uproar over the post of Jahangirganj chief
राजेसुल्तानपुर। विकास खंड जहांगीरगंज के ब्लॉक प्रमुख पद के लिए सियासी जंग तेज हो गई है। संभावित दावेदारों ने भोज एवं सम्मान समारोह के जरिए बीडीसी सदस्यों को अपने पक्ष में करने के लिए जोड़तोड़ शुरू कर दी है चुनाव तिथि घोषित न होने के बावजूद प्रत्याशियों ने जनसंपर्क अभियान तेज कर दिया है। प्रत्याशियों के समर्थक देर रात तक बीडीसी सदस्यों की मनुहार करने में जुटे नजर आ रहे हैं। जगह-जगह सामूहिक भोजन आदि की व्यवस्था भी खूब हो रही है।
विज्ञापन

जहांगीरगंज ब्लॉक प्रमुख पद की कुर्सी दूसरी बार अनुसूचित वर्ग महिला के लिए आरक्षित है। पूर्व प्रमुख विनीता कन्नौजिया, पुष्पा कन्नौजिया व मीरा गौतम चुनावी मैदान में हैं। तीनों प्रत्याशियों में पूर्व प्रमुख विनीता कन्नौजिया व पुष्पा कन्नौजिया कम्हरिया गांव की बहुएं हैं। दोनों के परिजन एवं समर्थक भाजपा से जुड़े हैं, जबकि मीरा गौतम के पति संजय गौतम सपा के सक्रिय कार्यकर्ता हैं।
विज्ञापन

स्थानीय भाजपा विधायक अनीता कमल, यशवंत सिंह, मोनू व बलवंत सिंह सोनू तथा पूर्व प्रधान अनिल सिंह पुष्पा कन्नौजिया के पक्ष में होने से चुनाव काफी रोचक हो गया है। वहीं विनीता कन्नौजिया निर्दल प्रत्याशी के पक्ष में पूर्व प्रमुख अरविंद सिंह, उनके बड़े भाई ठेकेदार सुरेश सिंह व कुछ दूसरे दलों के नेता भी खुलकर लामबंद हैं, और विनीता को जिताने के लिए कमर कसे हैं। इसके अलावा सपा प्रत्याशी मीरा गौतम के पक्ष में समूची पार्टी जुटी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

पूर्व सांसद त्रिभुवन दत्त, पूर्व प्रमुख चंद्रप्रकाश व धर्मराज यादव आदि जुटे हैं। जहांगीरगंज विकास खंड में कुल निर्वाचित क्षेत्र पंचायत सदस्यों की संख्या 82 है। इसमें 35 महिला व 47 पुरुष निर्वाचित हुए हैं। जातीय आधार पर दलित 31, सवर्ण 6 व 45 पिछड़ी जाति के सदस्य निर्वाचित हुए हैं।

वर्ष 2000 से लेकर 2015 तक तीन पंचवर्षीय तक यहां की ब्लॉक प्रमुख पद की कुर्सी कम्हरिया स्टेट अरविंद सिंह, प्रभा सिंह व उनकी करीबी विनीता कन्नौजिया के इर्दगिर्द रही। ऐसे में विनीता कनौजिया एक बार फिर पूरी ताकत से जुटी हैं। क्षेत्र में खराब मौसम के बीच प्रमुख पद का चुनावी माहौल गर्म है। दिन हो या रात प्रत्याशी व उनके समर्थक जनसंपर्क के साथ ही बीडीसी सदस्यों को अपने पाले में करने की भरपूर कोशिश कर रहे हैं। जगह जगह बीडीसी सदस्यों के आवभगत हो रहे हैं। मौजूदा समय में स्थिति त्रिकोणीय लड़ाई की दिख रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed