{"_id":"6237714ff063c908f01ae862","slug":"polio-dose-given-to-children-at-1752-booths-ambedkar-nagar-news-lko622401660","type":"story","status":"publish","title_hn":"1752 बूथों पर दी गई बच्चों को पोलियो की खुराक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
1752 बूथों पर दी गई बच्चों को पोलियो की खुराक
विज्ञापन
अंबेडकरनगर के प्राथमिक विद्यालय मोहसिनपुर में बऽों को पोलियो ड्राप पिलाती स्वास्थ्यकर्मी।
- फोटो : AMBEDKAR NAGAR
अंबेडकरनगर। जिले के 1752 बूथों पर रविवार को पल्स पोलियो अभियान के तहत 5 वर्ष आयु वर्ग के बच्चों को पोलियो की खुराक दी गई। कुल 3 लाख 23 हजार 171 बच्चों को पोलियो की खुराक दिए जाने का लक्ष्य था, इसकी तुलना में 53 प्रतिशत नौनिहालों को पोलियो की दवा पिलाई गई। अभियान का शुभारंभ एडीएम अशोक कुमार कनौजिया ने संयुक्त सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मीरानपुर अकबरपुर में किया। नागरिकों से अपील करते हुए कहा कि पोलिया को जड़ से समाप्त करने के लिए सभी को अपना शत-प्रतिशत सहयोग करना होगा। इसमें किसी भी प्रकार की लापरवाही न बरतें। इस बीच जो बच्चे रविवार को चले अभियान में खुराक लेने से वंचित रह गए हैं, उन्हें 21 मार्च से घर-घर चलने वाले अभियान के तहत खुराक दी जाएगी।
लगभग दो वर्ष पहले कोरोना संक्रमण के चलते पल्स पोलियो अभियान को रोक दिया गया था। इस बीच जब कोरोना संक्रमण पर काफी हद तक अंकुश पाया गया, तो फिर से शासन के निर्देश पर रविवार को पल्स पोलियो अभियान चला। अभियान का शुभारंभ संयुक्त सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मीरानपुर में एडीएम अशोक कुमार कनौजिया ने बच्चे को पोलियो की खुराक देते हुए किया। उन्होंने आमजन से अपील करते हुए कहा कि पोलियो को जड़ से समाप्त करने के लिए अभियान को पूरी तरह से सफल बनाना होगा। अपने पांच वर्ष आयु वर्ग के बच्चों को संबंधित बूथ पर ले जाकर पोलियो की खुराक अवश्य दें। जागरूकता के आधार पर ही पोलियो को जड़ से समाप्त किया जा सकता है।
कहा कि पोलियो की खुराक को लेकर किसी भी प्रकार के भ्रम में न आएं। न सिर्फ अपने बच्चों को पोलियो की खुराक दें, बल्कि दूसरों को भी इसके लिए प्रेरित करें। इसके अलावा जिले के अन्य केंद्रों पर चले अभियान के तहत बच्चों को पोलियो की खुराक दी गई। टांडा तहसील क्षेत्र में कुल 254 बूथों पर चले अभियान में पांच वर्ष आयु वर्ग के बच्चों को पोलियो की खुराक दी गई।
विज्ञापन
उधर, जिला प्रतिरक्षण अधिकारी डॉ. रामानंद सिद्धार्थ ने बताया कि रविवार को जिले के 1752 बूथों पर पोलियो अभियान चला। कुल 3 लाख 23 हजार 171 बच्चों को पोलियो की खुराक दिए जाने का लक्ष्य था। इसकी तुलना में 53 प्रतिशत बच्चों को पोलियो की खुराक दी गई। बताया कि जो बच्चे रविवार को चले अभियान में खुराक लेने से वंचित रह गए हैं, उन्हें 21 मार्च से चलने वाले घर-घर अभियान के तहत खुराक दी जाएगी। घर-घर चलने वाले अभियान के दौरान ईंट भट्ठे, रेलवे स्टेशन, बस स्टेशन व सार्वजनिक स्थानों पर टीम द्वारा पांच वर्ष आयु वर्ग के बच्चों को पोलियो की खुराक दी जाएगी।