फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ambedkar Nagar News ›   Police taking away Shamsher, who was injured by police bullets in the encounter.

Ambedkar Nagar News: मुठभेड़ में 10 हजार का इनामी गो-तस्कर व साथी गिरफ्तार

Thu, 13 Nov 2025 11:48 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अम्बेडकरनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, अम्बेडकरनगर Updated Thu, 13 Nov 2025 11:48 PM IST
विज्ञापन
Police taking away Shamsher, who was injured by police bullets in the encounter.
मुठभेड़ में पुलिस की गोली से घायल शमशेर को ले जाती पुलिस। 
अंबेडकरनगर। मालीपुर इलाके में बुधवार देर रात पुलिस और बदमाशों के बीच हुई मुठभेड़ में 10 हजार रुपये का इनामी गो-तस्कर शमशेर और उसका साथी हर्षित चौबे गिरफ्तार कर लिए गए। मुठभेड़ के दौरान पुलिस की जवाबी फायरिंग में शमशेर के दाहिने पैर में गोली लगी। दोनों आरोपियों से तमंचा, कारतूस और बाइक बरामद हुई है। उपचार के बाद दोनों को जेल भेज दिया गया।
विज्ञापन


एएसपी पूर्वी श्याम देव ने बताया कि बुधवार देर रात पुलिस को सूचना मिली थी कि इनामी गो-तस्कर किसी वारदात की फिराक में है। मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने झारखंडी बाबा तिराहे के पास बाग के निकट कच्चे रास्ते पर घेराबंदी की। बरौली आसानंदपुर बाग के निकट कच्चे रास्ते पर एक बाइक आती दिखाई पड़ी। पुलिस ने जब रुकने का इशारा किया तो बाइक सवार ने फायर शुरू कर दिया। जवाबी फायरिंग में सुल्तानपुर के कादीपुर थाने के मझगवा निवासी शमशेर के दाहिने पैर में गोली लगने से वह बाइक लेकर गिर पड़ा, जिसके बाद पुलिस ने आरोपी और उसके साथी सुल्तानपुर के कैमासपुर निवासी हर्षित चौबे को दबोच लिया गया।
विज्ञापन

गो-तस्करी के दौरान पुलिस पर की थी फायरिंग
शमशेर वर्ष 2016 में गो-तस्करी के मामले में पकड़े जाने से पहले पुलिस पर फायरिंग कर भाग निकला था। उस समय तत्कालीन थानाध्यक्ष चंद्रभान यादव पुलिस बल के साथ मालीपुर चौराहे पर संदिग्ध वाहनों की चेकिंग कर रहे थे। परुइया आश्रम के पास जब एक पिकअप को रोकने की कोशिश की गई, तो वाहन सवारों ने पुलिस पर पत्थरबाजी और फायरिंग की थी। इसके बाद पुलिस वाहन को टक्कर मारकर मालीपुर की तरफ भागने की कोशिश की। इस दाैरान पुलिस ने चौराहे पर घेराबंदी कर ली। घेराबंदी के दौरान तीन आरोपी सन्नू उर्फ मोहम्मद (कादीपुर), सिराज (जौनपुर), परवेज (सरपतहा) गिरफ्तार किए गए थे, जबकि शमशेर व अन्य कई आरोपी भाग निकले थे। पिकअप से दो बछिया, दो बैल और छह बछड़े तथा गोहत्या में प्रयुक्त औजार बरामद हुए थे। पुलिस ने कुल 10 आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज किया था।
विज्ञापन
विज्ञापन



तीन जिलों में सक्रिय था गिरोह, गोवंश चोरी कर करता था मांस आपूर्ति
शमशेर व उसके साथी तीन जनपदों आजमगढ़, सुल्तानपुर और अंबेडकरनगर में गोवंश की चोरी और अवैध मांस आपूर्ति का धंधा करते थे। उसकी गिरफ्तारी के लिए कुर्की और माफरूनी की कार्रवाई की जा चुकी थी, किंतु वह लगातार फरार था। सरेंडर न करने पर पुलिस ने सितंबर 2025 में उस पर 10 हजार रुपये का इनाम घोषित किया था। सुल्तानपुर के अखंडनगर थाने में भी उसके खिलाफ गो-तस्करी का मामला दर्ज है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed