फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ambedkar Nagar News ›   police played border game on dead body

छह घंटे नाले में पड़ा रहा शव, सीमा विवाद में उलझी पुलिस

Sun, 14 Jun 2015 11:10 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/अंबेडकर नगर
अमर उजाला ब्यूरो/अंबेडकर नगर Updated Sun, 14 Jun 2015 11:10 PM IST
विज्ञापन

इसके चलते सुबह नाले में देखा गया शव दोपहर बाद करीब दो बजे निकाला गया। शव मिलने की जानकारी रविवार सुबह उस समय हुई जब ग्रामीण रेलवे लाइन की तरफ नित्यक्रिया के लिए जा रहे थे।

विज्ञापन


शव रेलवे पुल के नीचे से निकले नाले में पड़ा था। ग्रामीण उसकी पहचान नहीं कर सके। अज्ञात व्यक्ति का सिर पानी में और धड़ बाहर था। कुछ ही देर में वहां कई लोग एकत्र हो गए।
विज्ञापन


स्थानीय लोगों ने सूचना अकबरपुर जीआरपी को दी तो वहां बताया गया कि शव मिलने का स्थान अकबरपुर पुलिस के क्षेत्र में है। इस पर ग्रामीणों ने अकबरपुर पुलिस को सूचित किया। इस पर अकबरपुर पुलिस ने शव रेलवे पुल के निकट मिलने की बात कहते हुए कार्रवाई के लिए जीआरपी को जिम्मेदार ठहराया।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस तरह अकबरपुर पुलिस व जीआरपी दोपहर बाद तक सीमा विवाद में उलझी रही। इसके चलते शव को नाले से निकाला तक नहीं गया। पुलिस का एक सिपाही तक छानबीन करने मौके पर नहीं पहुंचा। लोगों का जमावड़ा लगा रहा। पुलिस की संवेदनहीनता को लेकर लोगों ने नाराजगी जाहिर की।


अधिकारियों तक सूचना पहुंचने के बाद अकबरपुर पुलिस मौके पर पहुंची और दोपहर बाद दो बजे करीब शव को नाले निकाला गया। सीमा विवाद को लेकर कार्रवाई में हुए विलंब के चलते मृतक के बारे में पुलिस शाम तक कोई जानकारी नहीं जुटा पाई थी। उसकी पहचान तक नहीं हुई।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed