{"_id":"5dc2feed8ebc3e5b0d4579f8","slug":"police-obey-his-duety-by-unfit-bickes-ambedkar-nagar-news-lko4908148164","type":"story","status":"publish","title_hn":"बदहाल वाहनों के सहारे ड्यूटी करने को विवश पुलिसकर्मी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बदहाल वाहनों के सहारे ड्यूटी करने को विवश पुलिसकर्मी
विज्ञापन
अंबेडकरनगर के जहांगीरगंज थाने में धक्का लगाकर बाइक चालू करने का प्रयास करते पुलिसकर्मी।
- फोटो : AMBEDKAR NAGAR
अंबेडकरनगर। अपराधियों की धरपकड़ के लिए पुलिसकर्मियों को उपलब्ध करायी गई रेसर बाइक को धक्का लगाना पड़ रहा है। बुधवार को जहांगीरगंज थाने के एक पुलिसकर्मी ने क्षेत्र में गश्त के लिए बाइक निकाली तो वह बाइक स्टार्ट नहीं हुई। सेल्फ न काम करने पर किक लगाया गया। इसके बाद भी जब चालू नहीं हुई तो पुलिसकर्मी ने धक्का लगवाकर चालू करने का प्रयास किया। इसके बावजूद उसे सफलता नहीं मिल पायी। ऐसे में यक्ष प्रश्न यही है कि विभाग की बाइक तो दुरुस्त है नहीं, कैसे पकड़े जाएंगे अपराधी।
बुधवार सुबह जहांगीरगंज थाने में ऐसा वाकया सामने आया जो हैरान करने वाला था। सुबह दो पुलिसकर्मी यूपी 100 डायल की बाइक से क्षेत्र भ्रमण के लिए निकल रहे थे। बताया जाता है कि बाइक गैराज से बाहर निकाली गई, और दोनों पुलिसकर्मी उस पर सवार हो गए। परन्तु जब सेल्फ मारा तो बाइक चालू ही नहीं र्हुई।
सेल्फ में गड़बड़ी की आशंका पर पुलिसकर्मी ने किक का प्रयोग किया। कई किक मारने के बाद भी बाइक चालू नहीं हुई। वहां पुलिसकर्मियों के अलावा वहां पहुंचे फरियादी भी पुलिसकर्मियों की बाइक की यह हालत देख परेेशान थे। बाइक किक से भी जब चालू न हुई तो पुलिसकर्मियों ने धक्का लगाकर चालू करने का प्रयास किया।
विज्ञापन
कई बार थाना परिसर में अलग अलग पुलिसकर्मियों ने बाइक में धक्का लगाए, लेकिन बाइक चालू नहीं हुई। इसके बाद थक हार कर पुलिसकर्मियों ने बाइक को खड़ी कर दूसरी बाइक से क्षेत्र भ्रमण पर जाने में अपनी भलाई समझी।
पुलिसकर्मियों की बाइक की यह हालत देखकर वहां हर कोई परेशान था। लोगों का कहना था कि पुलिसकर्मियों के वाहन की जब यह हालत है तो वह अपराधियों की धर पकड़ किस बलबूते करेंगे। उधर एसओ विवेक वर्मा का कहना था कि बाइक की हालत ठीक है। कुछ तकनीकी दिक्कत से चालू नहीं हो रही थी। धक्का लगाकर बाइक चालू करने जैसी कोई बात नहीं थी। सभी वाहनों की समय पर मरम्मत भी करायी जाती है।