फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ambedkar Nagar News ›   police got bick and wepon in bsp leader

बसपा नेता हत्याकांड में प्रयुक्त वाहन व असलहा बरामद

Sun, 04 Aug 2019 10:45 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sun, 04 Aug 2019 10:45 PM IST
विज्ञापन
police got bick and wepon in bsp leader
अंबेडकरनगर। बसपा नेता रामचंदर जायसवाल हत्याकांड में कस्टडी रिमांड पर लिए गए मुख्य आरोपी की निशानदेही पर पुलिस ने हत्या में प्रयुक्त कट्टा व चार पहिया वाहन को बरामद कर लिया। बाद में अभियुक्त को वापस अयोध्या जेल भेज दिया गया।
विज्ञापन

गत 19 जुलाई को बसपा नेता रामचंदर जायसवाल की उस समय गोली मारकर हत्या कर दी गई थी, जब वह शुकुलबाजार स्थित साई धर्मकाटा पर आराम कर रहे थे। हत्या के बाद बदमाश वाहन पर सवार होकर भागने में सफल रहे थे। घटना से क्षेत्र के लोगों में आक्रोश व्याप्त हो गया था। बाद में मृतक के भाई जयप्रकाश की तहरीर पर पुलिस ने एक विद्यालय के प्रबंधक शिवप्रकाश मौर्य तथा सत्यप्रकाश व नरोत्तम मौर्य समेत तीन नामजद तथा दो अज्ञात के विरुद्ध केस दर्ज कर लिया था।
विज्ञापन

घटना के दो दिन बाद ही सत्यप्रकाश व नरोत्तम को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था। गत 27 जुलाई को मुख्य आरोपी शिवशिवप्रकाश ने न्यायालय में आत्मसमर्पण कर जेल की राह पकड़ ली थी। गत एक अगस्त को पुलिस ने शूटरों को भी गिरफ्तार करने में सफलता हासिल कर ली थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस बीच गत शुक्रवार को मुख्य आरोपी शिवप्रकाश को पुलिस ने 48 घंटे के रिमांड पर लिया था। पुलिस के अनुसार मुख्य आरोपी की निशानदेही पर हत्या में प्रयुक्त कट्टा व चार पहिया वाहन बरामद कर लिया। बाद में शनिवार देर शाम उसे वापस मंडल कारागार भेज दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed