{"_id":"612141818ebc3e79c24e3fbe","slug":"police-caught-three-thieves-mobiles-worth-12-lakhs-recovered-ambedkar-nagar-news-lko592275722","type":"story","status":"publish","title_hn":"पुलिस ने दबोच तीन चोर, 12 लाख के मोबाइल बरामद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पुलिस ने दबोच तीन चोर, 12 लाख के मोबाइल बरामद
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अंबेडकरनगर। पुलिस व मोबाइल रिकवरी सेल टीम को शनिवार को बड़ी सफलता हाथ लगी। अकबरपुर कोतवाली व राजेसुल्तानपुर पुलिस टीम ने अलग-अलग स्थानों से तीन मोबाइल चोरों को गिरफ्तार कर लिया। इसके बाद लगभग 12 लाख रुपये के गुम हुए 101 मोबाइल सेट बरामद कर लिए। पूछताछ के बाद पुलिस टीम ने आरोपियों को जेल भेज दिया।
एएसपी संजय कुमार राय ने बताया कि गुम हुए मोबाइल को लेकर शिकायत मिलने के बाद पिछले कुछ दिनों से जनपद पुलिस टीम व सर्विलांस की मोबाइल रिकवरी सेल रिकवरी में जुटी थी। इस बीच शनिवार को राजेसुल्तानपुर थानाध्यक्ष नीरज कुमार, उपनिरीक्षक कृपाशंकर यादव, सिपाही अमित तिवारी, भूपेंद्र यादव, रूमा व सचिन कुमार आदि ने हिमांशु वर्मा निवासी सुजावलपुर व अमन यादव निवासी ऐनवां, थाना जहांगीरगंज को गिरफ्तार कर लिया, जबकि अकबरपुर कोतवाली के उपनिरीक्षक गुड्डूराम, सिपाही अखिलेश यादव व नरसिंह यादव आदि ने नीलेश यादव निवासी जोगापुर को पकड़ किया। पुलिस टीम ने छानबीन के दौरान आरोपियों से 101 मोबाइल सेट बरामद किए। उनकी कीमत लगभग 12 लाख रुपये है।
एएसपी ने बताया कि आरोपियों को पूछताछ के बाद जेल भेज दिया गया। एएसपी ने बताया कि जनपद पुलिस व रिकवरी सेल की टीम लगातार गुम हुए मोबाइलों को बरामद करने में जुटी हुई है। कहा कि जल्द ही अन्य शिकायतकर्ताओं के मोबाइल सेट बरामद किए जाएंगे। मोबाइल बरामद कराने में रिकवरी सेल के मुख्य आरक्षी विनोद कुमार सिंह व विनय कुमार यादव ने विशेष भूमिका निभाई।