{"_id":"5efcb5d98ebc3e42ef42ee15","slug":"police-case-ambedkar-nagar-news-lko528654233","type":"story","status":"publish","title_hn":"पूर्व प्रमुख की हत्या में संसार को पुलिस ने माना मुख्य साजिशकर्ता","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पूर्व प्रमुख की हत्या में संसार को पुलिस ने माना मुख्य साजिशकर्ता
विज्ञापन
कटेहरी/केदारनगर। टांडा के पूर्व कनिष्ठ प्रमुख धर्मेंद्र वर्मा की हत्या मामले में पुलिस ने शातिर अपराधी संसार सिंह को मुख्य साजिशकर्ता बनाया है। पुलिस ने इस बीच एक दिन पहले हुई उस मुठभेड़ का मुकदमा अहिरौली थाने में दर्ज कर लिया है, जिसमें संसार के फुफेरे रनबहादुर को गिरफ्तार कर लिया था। पैर में गोली लगने के चलते बदमाश का इलाज पुलिस अभिरक्षा में जिला अस्पताल में कराया जा रहा है।
बीते 26 जून को दोपहर बाद इब्राहिमपुर थाना क्षेत्र के उतरेथू बाजार में पूर्व कनिष्ठ प्रमुख व पूर्व प्रधान धर्मेंद्र वर्मा की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। दो बदमाशों को पीट पीटकर नागरिकों द्वारा मार डालने तथा एक बदमाश के घायल हो जाने के बाद पुलिस ने एक दिन पहले मंगलवार शाम घटना में शामिल एक अन्य बदमाश रनबहादुर सिंह उर्फ रन्नू को मुठभेड़ में गिरफ्तार करने का दावा किया था।
पुलिस के अनुसार उसे हत्या के एक मामले में आजीवन कारावास की सजा हो चुकी है। वह इन दिनों जमानत पर है। पुलिस ने विवेचना में इस बीच यह महत्वपूर्ण तथ्य शामिल किया है कि घटना का मास्टर माइण्ड जेल में बंद बदमाश संसार सिंह है। उसी के इशारे पर यह घटना हुई है। बताते चलें कि घटना वाले दिन ही पकड़े गए एक बदमाश ने सार्वजनिक तौर पर स्वीकार किया था कि उन सबको संसार सिंह ने ही घटना को अंजाम दिलाने के लिए भेजा था। हालांकि बाद में जो केस दर्ज हुआ, उसमें संसार का नाम न होने से कई तरह के सवाल खड़े होने लगे थे।
विज्ञापन
पुलिस ने इस बीच रनबहादुर को मुठभेड़ में गिरफ्तार करने के बाद अहिरौली थाना प्रभारी की तहरीर पर केस भी दर्ज कर लिया है। इसमें पुलिस पार्टी पर जानलेवा हमले का उल्लेख किया गया है। पुलिस ने इसके साथ ही घायल बदमाश रनबहादुर को जिला अस्पताल में भर्ती करा रखा है। सीओ टांडा अमर बहादुर ने बताया कि चिकित्सकों की सहमति के बाद उसे जेल में दाखिल करा दिया जाएगा।