Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ambedkar Nagar News ›   Police came into action after the uproar, operator and teacher arrested

Ambedkar Nagar News: हंगामें के बाद हरकत में आई पुलिस, संचालक व शिक्षिका गिरफ्तार

Mon, 29 Sep 2025 12:51 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अम्बेडकरनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, अम्बेडकरनगर Updated Mon, 29 Sep 2025 12:51 AM IST
विज्ञापन
Police came into action after the uproar, operator and teacher arrested
महमूदाबाद (सीतापुर)। सदरपुर के निजी विद्यालय में आई लव मोहम्मद के चार्ट बनाने के मामले में पुलिस ने संचालक व शिक्षिका को गिरफ्तार कर लिया है। शनिवार रात बजरंगदल ने जब थाने का घेराव किया तो बैकफुट पर आई पुलिस ने यह कार्रवाई की। रात में ही केस दर्ज होने के बाद पुलिस के उच्चाधिकारियों को भी थाने पर आना पड़ा।
विज्ञापन

सदरपुर के बनवीरपुर गांव में एक विद्यालय को नईमुद्दीन संचालित करता है, उसकी पत्नी गांव की प्रधान भी है। विद्यालय का प्रबंधक उसका भाई शौकत है। शनिवार को विद्यालय में प्रतियोगिता हुई। इसमें हर समुदाय के छात्रों से आई लव मोहम्मद चार्ट पर बनवाया गया। चार्ट को शिक्षकों ने जांचा और टिप्पणी भी की। विद्यालय के छात्रों ने छुट्टी के बाद घर पहुंचने पर मामले की जानकारी परिजनों को दी थी। रात में बजरंगदल के जिलाध्यक्ष आशुतोष वर्मा कार्यकर्ताओं के साथ थाने पहुंचे और घेराव किया। उन्होंने अभिभावक अखिलेश, सुशील, ज्ञानेंद्र, प्रमोद आदि से स्कूल के संचालक नईमुद्दीन उर्फ हिन्नू व समीउद्दीन उर्फ शौकत अंसारी के खिलाफ तहरीर दी थी। दोनों के खिलाफ केस दर्जकर मामले की जांच पुलिस ने शुरू की। देर रात एएसपी दक्षिणी ने थाने पहुंचकर मामले की जानकारी ली। थानाध्यक्ष राजेश कुमार ने बताया कि नईमुद्दीन, शिक्षिका साहिबा को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है। एक अन्य आरोपी की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed