{"_id":"6a5dfbadc5deb119431e95436a26f638","slug":"police-beaten-father-and-son-in-police-station-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पिता,पुत्र को थाने में पुलिस ने पीटा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पिता,पुत्र को थाने में पुलिस ने पीटा
अमर उजाला ब्यूरो/अंबेडकरनगर
Updated Sun, 26 Jul 2015 11:39 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मामले को लेकर दरियापुर गांव से आए लगभग 50 ग्रामीणों ने सोमवार को एसपी से मिलकर शिकायत करने का निर्णय लिया है। परिवारी जन तीन माह पूर्व संबंधित किशोर के दिल्ली में मिलने के बाद रविवार को उसे लेकर थाने पहुंचे थे। उधर पुलिस ने पिटाई से इनकार किया है।
विज्ञापन
मालूम हो कि मालीपुर थाना क्षेत्र के दरियापुर गांव निवासी रामअनुज निषाद का 13 वर्षीय पुत्र मंटू लगभग तीन माह पहले रहस्यमय परिस्थितियों में लापता हो गया था। मामले में पिता ने मालीपुर थाने में गांव के ही तीन लोगों के खिलाफ अपहरण का मुकदमा दर्ज कराया था।
विज्ञापन
इसके बाद से ही किशोर का कोई पता नहीं चल रहा था। परिवारीजनों के मुताबिक गत दिवस मंटू ने अपने पिता को मोबाइल फोन पर खुद के दिल्ली में होने की जानकारी दी थी। इसके बाद उसके पिता दिल्ली गए और उसे वहां से लेकर वापस आए। उसे लेने के लिए बड़ी संख्या में गांव से ग्रामीण भी गए हुए थे।
विज्ञापन
यहां उसने बताया कि गांव के ही दो लोगों ने उसे लड्डू खिलाकर बेहोश कर दिया था। इसके बाद दिल्ली ले जाकर आनंद बिहार रेलवे स्टेशन के पास उससे पाउच वाला पानी बिकवाते थे। बताया कि उसके जैसे कई बच्चे वहां और हैं जिनसे इस तरह का काम कराया जाता है। उसे बीते दिनों एक माह की तनख्वाह के रूप में तीन हजार रुपए मिला भी था। सभी बच्चों को एक साथ रखा जाता था।
अंबेडकरनगर पहुंचने के बाद परिवारीजन व ग्रामीण रविवार अपराह्न करीब मालीपुर थाने पहुंचे। वहां पुलिसकर्मियों को पूरी बात बतायी गई। आरोप है कि इसी दौरान वहां थाने के नायब दरोगा ने किशोर की पिटाई कर दी। पिता ने इसका विरोध जताया तो उनकी भी पिटाई कर दी। इसके बाद पुलिसकर्मियों ने ग्रामीणों को जमकर फटकारा। इससे परिवारीजन और ग्रामीण भड़क उठे।
सब थाने से बाहर निकल आए और पुलिस के इस रवैए का विरोध करते हुए प्रदर्शन करने लगे। काफी देर तक हंगामा होता रहा। ग्रामीणों ने कहा है कि वे सब सोमवार को जिला मुख्यालय पहुंचकर पुलिस अधीक्षक से मुलाकात करेंगे और मालीपुर पुलिस की करतूत की शिकायत कर कार्रवाई की मांग करेंगे।
उधर थाना प्रभारी अशोक कुमार यादव ने बताया कि पूछताछ में किशोर बार बार अपना बयान बदल रहा था। इससे उसके साथ थोड़ा सख्ती से पूछताछ की गई। किशोर या उसके पिता की पिटाई करने की बात मनगढ़ंत है।