फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ambedkar Nagar News ›   Police-administration tight, silence creeping on the streets

पुलिस-प्रशासन सख्त, सड़कों पर पसरा रहा सन्नाटा

Mon, 27 Apr 2020 09:24 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Mon, 27 Apr 2020 09:24 PM IST
विज्ञापन
Police-administration tight, silence creeping on the streets
अंबेडकरनगर। लॉकडाउन प्रभावी हुए एक माह से अधिक समय बीत चुका है। इस बीच पुलिस-प्रशासन की सख्ती सोमवार को भी दिखी। विभिन्न तिराहों, चौराहों, बाजारों व सार्वजनिक स्थानों पर पुलिस टीम अपनी ड्यूटी पर मुस्तैद नजर आई। इसी के चलते सड़कों पर सन्नाटा लगातार बरकरार है। इसी सख्ती के बीच सुखद बात ये है कि जिले में अब तक कोई कोरोना मरीज सामने नहीं आ सका है।
विज्ञापन

जिले में लॉकडाउन का पालन कराने के लिए पुलिस-प्रशासन की टीम किसी प्रकार की ढिलाई बरतने के मूड में नहीं है। इसी सख्ती के चलते लॉकडाउन के एक माह बीतने के बावजूद सड़कों पर सन्नाटा बरकरार है। सोमवार को भी अकबरपुर पुराने तहसील तिराहे, अयोध्या मार्ग पर चुंगी नाका, रोडवेज, पटेलनगर तिराहा सहित अन्य प्रमुख मार्ग जो अकबरपुर नगर की ओर जाते हैं, वहां पुलिस टीम सक्रिय दिखी। गैर जरूरी कार्यों से सड़क पर घूमते मिले लोगों को फटकार भी लगायी गई।
विज्ञापन

एएसपी अवनीश कुमार मिश्र ने बताया कि समूचे जिले में सख्ती बरती जा रही है। जनपद की सीमाओं पर सबसे ज्यादा सख्त पहरा है। इसमें आम नागरिकों का भरपूर सहयोग मिल रहा है। उन्होंने नागरिकों से आगे भी इसी तरह से सहयोग बनाए रखने का आह्वान किया। कहा कि सोशल डिस्टेंसिंग बरकरार रहा तो जिला आगे भी कोरोना मुक्त बना रहेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed