फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ambedkar Nagar News ›   Police accused of sabotage and indecency with women

पुलिस पर तोड़फोड़ व महिलाओं से अभद्रता का आरोप

Sun, 13 Mar 2022 11:44 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sun, 13 Mar 2022 11:44 PM IST
विज्ञापन
Police accused of sabotage and indecency with women
जलालपुर (अंबेडकरनगर)। मारपीट के मामले में आरोपी के घर किशुनपुर कबिरहा गांव पहुंचे जैतपुर थाने के पुलिस कर्मियों पर आरोपी के न मिलने पर तोड़फोड़ करने व महिलाओं से अभद्रता करने का आरोप लगाया गया है। पीड़ित परिवार का आरोप है कि पुलिस कर्मियों ने घर में न सिर्फ तांडव मचाया, बल्कि महिलाओं से अभद्रता भी की गई। उधर, जैतपुर एसओ ने किसी भी प्रकार की तोड़फोड़ व अभद्रता किए जाने से इंकार करते हुए कहा कि पुलिस टीम आरोपी से पूछताछ के लिए गई थी।
विज्ञापन

जैतपुर थाना क्षेत्र के किशुनपुर कबिरहा गांव निवासी श्रवण कुमार रविवार को करीब साढ़े 10 बजे बाइक से घर से नहर की तरफ जा रहा था। बताया जाता है कि जब वह नहर के निकट पहुंचा, तभी उधर से गुजर रहे ट्रैक्टर ने उसकी बाइक को टक्कर मार दी। आरोप है कि इस पर श्रवण कुमार ने ट्रैक्टर चालक अखिलानंद की पिटाई कर दी। इस मामले में अखिलानंद ने पुलिस को केस दर्ज करने के लिए तहरीर दी। इसी मामले में दोपहर बाद जैतपुर पुलिस गांव पहुंची। उस समय श्रवण कुमार घर पर मौजूद नहीं था।
विज्ञापन

घर में मौजूद महिलाओं का आरोप है कि श्रवण कुमार के न मिलने पर पुलिस कर्मियों ने घर में तांडव मचाया। तोड़फोड़ के साथ ही महिलाओं से अभद्रता भी की। इस संबंध में जैतपुर एसओ से शिकायत दर्ज कराई गई, तो उन्होंने कोई कार्रवाई नहीं की। श्रवण कुमार ने कहा कि अब वह परिवारीजनों के साथ सोमवार को जिला मुख्यालय पहुंचकर एसपी से मुलाकात कर कार्रवाई के लिए एसपी को शिकायती पत्र सौंपेगा। उधर, जैतपुर एसओ जेपी सिंह ने बताया कि मारपीट के मामले में पुलिसकर्मी आरोपी के घर गए थे। आरोपी के न मिलने पर पुलिस लौट आई। उन्होंने किसी भी प्रकार की तोड़फोड़ व महिलाओं के साथ अभद्रता किए जाने से इंकार किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed