{"_id":"667eed9e18d21fa79b078ecb","slug":"pole-and-wire-broken-20-thousand-people-troubled-ambedkar-nagar-news-c-91-1-abn1002-117234-2024-06-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ambedkar Nagar News: खंभा और तार टूटा, 20 हजार लोग हुए परेशान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ambedkar Nagar News: खंभा और तार टूटा, 20 हजार लोग हुए परेशान
विज्ञापन
अंबेडकरनगर। बिजली के खंभे पर पेड़ की डाल गिरने से खंभा टूट गया। जिससे 20 हजार आबादी को परेशानी का सामना करना पड़ा। कई घंटे तक आपूर्ति बाधित रहने से भीषण गर्मी में उपभोक्ता बिलबिला उठे।
बताते चलें की मरैला उपकेंद्र से गौरा, पीरपुर, गौहन्ना और शहजादपुर फीडर से एक लाख से अधिक आबादी को बिजली आपूर्ति की जा रही है। शुक्रवार दोपहर दो बजे के करीब अकबरपुर-मालीपुर मुख्य मार्ग के अकबरपुर पब्लिक स्कूल के निकट बिजली के खंभे पर बबूल के पेड़ की डाल गिर गई, जिससे बिजली का खंभा टूटकर दो हिस्सोंं में विभाजित होने के साथ ही तार भी टूट गए। इसी के चलते शहजादपुर फीडर से संचालित 10 गांव और शहजादपुर कस्बे की 20 हजार आबादी की बिजली आपूर्ति ठप हो गई। गांव में तो लोगों ने हाथ के पंखा झल कर किसी तरह काम चलाया। शहर के लोग भीषण गर्मी में पसीना पोछते नजर आए। शहजादपुर कस्बे में बिजली से संचालित सभी काम काज ठप हो गए। शाम पांच बजे तक बिजलीकर्मी आपूर्ति बहाल करने में जुटे रहे। कई घंटे बिजली गुल रहने से लोगोंं को परेशानियों का सामना करना पड़ा।
पानी को तरसे लोग
तार व खंभा टूटने से सिझौली के निकट पंप न चलने से घरों में सप्लाई का पानी नहीं पहुंचा, इससे लोगों को परेशान होना पड़ा। शहजादपुर निवासी सतीराम ने बताया कि बिजली न आने से पानी की सप्लाई ठप रही। ऐसे में घर से दूर लगे हैंडपंप से पानी ढोकर घरेलू कामकाज निपटाने पड़े।
विज्ञापन
बीत गए चार दिन, नहीं बदला फुंका ट्रांसफाॅर्मर
अकबरपुर तहसील के लालापुर ग्राम पंचायत के सूबेदार का पुरवा में लगा 25 केवी ट्रांसफाॅर्मर बीते मंगलवार को फुंक गया था। जिसके बाद से गांव के 50 घरोंं की बिजली आपूर्ति ठप है। ग्रामीण क्षेत्र में 48 घंटे के भीतर फुंका ट्रांसफाॅर्मर बदलने का आदेश है, ग्रामीणोंं ने ट्रांसफाॅर्मर फुंकने की शिकायत पावर कारपोरेशन के कर्मचारियों से की, लेकिन चार दिन बीत जाने के बाद भी ट्रांसफाॅर्मर को बदला नहीं जा सका है। उपभोक्ता रामसेवक, गोविंद, सुरजीत, अमरजीत आदि का आरोप है की बिजलीकर्मी फुंके ट्रांसफाॅर्मर को बदलने के नाम पर पैसे मांग रहे हैं।
आपूर्ति कराई जा रही बहाल
पेड़ की डाल खंभे पर गिरने से खंभा और तार टूट गया था, जिसकी वजह से शहजादपुर कस्बे की आपूर्ति ठप हो गई थी। तार और खंभा ठीक कराया जा रहा है। देर शाम तक आपूर्ति बहाल करा दी जाएगी। - अनूप सिंह, अधिशासी अभियंता