फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ambedkar Nagar News ›   Pledge to protect cows on Gopashtami

गोपाष्टमी पर लिया गोवंशों की सुरक्षा का संकल्प

Fri, 12 Nov 2021 12:01 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Fri, 12 Nov 2021 12:01 AM IST
विज्ञापन
Pledge to protect cows on Gopashtami
अंबेडकरनगर के मिर्जापुर गो आश्रय स्थल पर पूजन अर्चन करतीं नगर पालिका अध्यक्ष सरिता गुप्ता। - फोटो : AMBEDKAR NAGAR
अंबेडकरनगर। जिले में गुरुवार को गोपाष्टमी का पर्व उल्लास के साथ मना। घरों में श्रद्धालुओं ने गाय की विधि विधान से पूजा अर्चना की, वहीं विभिन्न पशु आश्रय स्थलों पर अधिकारियों व जनप्रतिनिधियों ने पूजन अर्चन कर गोवंशों की सुरक्षा का संकल्प दिलाया। कहा कि सरकार गोवंश की सुरक्षा के लिए कटिबद्घ है। गोवंशों को कत्ल खाने में जाने से रोकने के लिए सरकार ने गोवंश आश्रय स्थलों का निर्माण कराया है।
विज्ञापन

अकबरपुर नगर पालिका अध्यक्ष सरिता गुप्ता ने अकबरपुर नगर पालिका द्वारा अस्थायी रूप से संचालित गोआश्रय स्थल मिर्जापुर पहुंचकर कर पूजन अर्चन किया। पूजा के दौरान अधिशाषी अधिकारी बीना सिंह व नगर पालिका के कर्मचारी मौजूद रहे। नगर पालिका अध्यक्ष ने कहा कि गायों की सुरक्षा व बेहतरी से ही हम मानव समाज की बेहतरी है। गायों से हमें न सिर्फ दूध घी प्राप्त होता है, बल्कि उनके अध्यात्मिक लाभ भी है। ऐसे में गोवंशों की सुरक्षा के साथ उनकी सेवा पर जोर देना चाहिए। कहा कि प्रदेश सरकार गोवंशों की सुरक्षा व सेवा के लिए हरसंभव प्रयास कर रही है।
विज्ञापन

जहांगीरगंज के तेंदुआईकला गोशाला पर गोपाष्टमी के मौके पर कार्यक्रम का आयोजन हुआ। बीडीओ दिनेश प्रताप सिंह ने कहा कि गौ सेवा सबसे बड़ा धर्म है। गौ सेवा के लिए सब को तत्पर रहना चाहिए। शासन की मंशा है कि गोवंशों को किसी भी प्रकार की तकलीफ न हो और उन्हें क़त्लखानों में न जाना पड़े। ग्राम प्रधान सुरेंद्र पांडेय ने कहा कि सभी को गोपाष्टमी के अवसर पर गौ सेवा का संकल्प लेना चाहिए। यह सिर्फ शासन के प्रयासों से सफल नही होगा। आम नागरिकों को भी इसमें अपनी भूमिका का निर्वहन करना होगा। मौके पर एडीओ पंचायत जितेंद्र प्रजापति के अलावा पप्पू मिश्र, विराज मिश्र व दयाराम मिश्र आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed