फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ambedkar Nagar News ›   played with colour holi festival

रंगों की रंगत का बिखरा जलवा

Tue, 22 Mar 2016 10:07 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/अंबेडकरनगर
अमर उजाला ब्यूरो/अंबेडकरनगर Updated Tue, 22 Mar 2016 10:07 PM IST
विज्ञापन
played with colour holi festival
अंबेडकरनगर जिला मुख्यालय पर एक दिन पहले मंगलवार को होली पर्व का उल्लास मनातीं युवतियां। - फोटो : अमर उजाला

जिले में होली पर्व का उल्लास एक दिन पहले मंगलवार को ही जगह-जगह दिखाई पड़ा। कहीं अबीर-गुलाल उड़ते दिखे तो कहीं लोग एक-दूसरे को रंग में सराबोर करते। उहापोह का दौर हालांकि मंगलवार को दोपहर बाद तक चलता रहा लेकिन इसके बाद तय हुआ कि ज्यादातर लोग होली का पर्व बुधवार को ही मनाएंगे।

विज्ञापन


ऐसे में आवश्यक सामानों की खरीदारी के लिए जिला मुख्यालय से लेकर ग्रामीण क्षेत्रों तक उपभोक्ताओं की भीड़ देखी गई। रंगों व पिचकारी की जमकर बिक्री हुई। सबसे ज्यादा उत्साह बच्चों व युवाओं में देखने को मिल रहा है।
विज्ञापन


होली पर्व को लेकर चले आ रहे उहापोह के बीच मंगलवार को ही जगह-जगह पर्व का उल्लास बिखरा दिखा। दरअसल ज्यादातर लोगों ने तय किया कि बुधवार को ही होली मनाई जाएगी। कई लोगों ने शास्त्रों के अनुसार गुरुवार को पर्व मनाने का निर्णय किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


ऐसे में माना जा रहा है कि दो दिन तक यह पर्व मनाया जाएगा। हालांकि खास तौर पर बुधवार को ही होली मनाए जाने पर सहमति बनने के कारण एक दिन पहले मंगलवार से ही शहरी व ग्रामीण क्षेत्र की बाजारों में चहल-पहल तेज हो गई।


पिचकारी, रंग व अबीर-गुलाल की बिक्री बड़े पैमाने पर हुई। इनमें चायनीज पिचकारियों ने धूम मचाए रखी। सस्ती से लेकर महंगी पिचकारियां बच्चों व युवाओं के आकर्षण का केंद्र बनी रहीं। रंग व अबीर-गुलाल के अलावा रंगबिरंगी टोपियों की भी खूब बिक्री हुई।

देर शाम तक यह दौर चलता रहा। शहर से लेकर गांव तक जगह-जगह स्थापित होलिका को मंगलवार देर रात जलाए जाने की तैयारी भी पूरी कर ली गई।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed