फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ambedkar Nagar News ›   Piyarepur kept resonating with the sound of hooter all night

Ambedkar Nagar News: पूरी रात हूटर की आवाज से गूंजता रहा पियारेपुर

Sun, 08 Sep 2024 11:10 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sun, 08 Sep 2024 11:10 PM IST
विज्ञापन
Piyarepur kept resonating with the sound of hooter all night
श्रवणक्षेत्र (अंबेडकरनगर)। अहिरौली थाना क्षेत्र के पियारेपुर गांव में बीते दिनों सियार के हमले के बाद वन विभाग की टीम ने शनिवार लगभग पूरी रात गांव के आसपास के क्षेत्रों में कांबिंग की। पूरी रात रह-रह कर हूटर की आवाज गांव में गूंजती रही।
विज्ञापन

बीते दिनों पियारेपुर गांव में सियार के झुंड ने अचानक ग्रामीणों पर हमला कर दिया था, इसमें दो ग्रामीण घायल हो गए थे। उनका सीएचसी कटेहरी में इलाज कराया गया था। इस घटना से ग्रामीणों के बीच भय व्याप्त हो गया। दूसरे दिन सुबह वन विभाग के अधिकारी व एसडीएम आदि ने पहुंचकर घटना की जानकारी ग्रामीणों से ली। इसके बाद वन विभाग ने गांव में कांबिंग कराने का निर्णय लिया था। इसी क्रम में शनिवार रात डीएफओ डॉ. उमेश तिवारी के नेतृत्व में वन दरोगा व सिपाही पियारेपुर गांव पहुंच गए। वहां ग्रामीणों से जरूरी जानकारी ली।
विज्ञापन

इसके बाद गांव के आसपास का पैदल भ्रमण किया, हूटर भी बजाया गया। देर रात तक अधिकारी व कर्मचारी गांव में बने रहे। इस दौरान उन्होंने ग्रामीणों को जागरूक भी किया। कहा कि रात के समय पशुशाला में लाइट जलाकर रखें। मुर्गा व बकरी पर जंगली पशु ज्यादा हमला करते हैं, क्योंकि वे उनका आहार होते हैं। ऐसे में जरूरी है कि ऐसे जानवरों को खुले में न रखें। उन्हें किसी बंद झोपड़ी में रखें। कहा कि नदी का जलस्तर बढ़ने के साथ कछार में रहने वाले जानवर जब आबादी क्षेत्र में आते हैं तो वह कुछ आक्रामक हो जाते हैं। इससे सावधान रहने की जरूरत है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed