फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ambedkar Nagar News ›   Pitru Paksha starts today, ancestors will be satisfied with Shraddha and will get salvation

Ambedkar Nagar News: पितृपक्ष आज से, श्राद्ध से तृप्त होंगे पितृ, मिलेगा मोक्ष

Sat, 06 Sep 2025 10:30 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अम्बेडकरनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, अम्बेडकरनगर Updated Sat, 06 Sep 2025 10:30 PM IST
विज्ञापन
Pitru Paksha starts today, ancestors will be satisfied with Shraddha and will get salvation
आलापुर (अंबेडकरनगर)। भाद्रपद शुक्ल पूर्णिमा से प्रारंभ होने वाला पितृपक्ष रविवार से आरंभ होगा। इसे महालयारंभ कहा जाता है। आचार्य पंडित आशुतोष शुक्ला ने बताया कि जिन श्रद्धालुओं के पिताजी की मृत्यु पूर्णिमा तिथि पर हुई हो, वे इस दिन श्राद्ध करेंगे।
विज्ञापन

पितृपक्ष के दौरान अलग-अलग तिथियों पर श्राद्ध का विधान है, जो 21 सितंबर सर्वपितृ अमावस्या तक चलेगा। आचार्य के अनुसार पंचमी और षष्ठी तिथियों के समय का विशेष ध्यान रखना आवश्यक है। षष्ठी का श्राद्ध 12 सितंबर अपराह्न 1:31 बजे के बाद ही करना उचित है, यदि कोई श्रद्धालु पूर्वाह्न में करना चाहे तो 13 सितंबर प्रात: 11:04 बजे तक श्राद्ध संपन्न कर सकता है।
विज्ञापन

अयोध्याकांड में भरत ने राजा दशरथ के लिए बारह दिन तक श्राद्ध किया था।
वहीं, महाभारत में भीष्म पितामह का प्रसंग मिलता है, जिसमें उन्होंने पिता शांतनु के श्राद्ध का वर्णन किया है।
आचार्य आशुतोष शुक्ला ने बताया कि गया में पिंडदान की विशेष मान्यता है। पितरों की तृप्ति से मनुष्य को आयु, संतान, धन, विद्या, राज्य, सुख, समृद्धि और मोक्ष की प्राप्ति होती है। इसके लिए नियम और संयम जरूरी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed