फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ambedkar Nagar News ›   Pistol fired, outrage at the members of the Central Durga Puja Mahasamiti

केंद्रीय दुर्गा पूजा महासमिति के सदस्यों पर तानी पिस्टल, आक्रोश

Mon, 13 Sep 2021 11:20 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Mon, 13 Sep 2021 11:20 PM IST
विज्ञापन
Pistol fired, outrage at the members of the Central Durga Puja Mahasamiti
टांडा। दुर्गा प्रतिमा विसर्जन स्थल पर भूमि के अवैध कब्जा करने की कथित कोशिश को लेकर केंद्रीय दुर्गा पूजा महासमिति के सदस्यों में आक्रोश व्याप्त हो गया। उन्होंने कुछ लोगों पर पिस्टल तानकर आतंकित करने का आरोप भी लगाया। एसडीएम व सीओ को ज्ञापन देकर कहा कि यदि अवैध कब्जा हुआ, तो वे सब चुप नहीं बैठेंगे।
विज्ञापन

केंद्रीय दुर्गापूजा महासमिति ने अधिकारियों से की शिकायत में कहा कि प्रतिमा विसर्जन स्थल पर रविवार को जेसीबी लगाकर अवैध कब्जे की कोशिश की जा रही थी। इसे रोक दिया गया, तो थोड़ी ही देर में कई वाहनों पर सवार होकर एक दर्जन से अधिक असलहाधारी राजघाट पर पहुंच गए। वहां हुए विवाद के बीच एक आरोपी ने केंद्रीय दुर्गा पूजा महासमिति के पदाधिकारियों पर पिस्टल तान दी। धमकी दी गई कि जो हो रहा है, वह होने दिया जाए। इससे न सिर्फ महासमिति के सदस्यों, वरन अन्य तमाम नागरिकों में आक्रोश व्याप्त हो गया। देर शाम महासमिति ने आपात बैठक की। इसके बाद वे सब टांडा कोतवाली पहुंच गए। वहां एसडीएम अभिषेक पाठक व सीओ संतोष कुमार मौजूद थे।
विज्ञापन

महासमिति अध्यक्ष विशाल मांझी, महामंत्री दिनेश मौर्य, बजरंगदल जिला संयोजक आलोक चौरसिया, अरुण कुमार, मनोज, विनोद व राजेश आदि ने ज्ञापन देकर कहा कि कुछ दबंग किस्म के लोग प्रतिमा विसर्जन स्थल की भूमि पर अवैध कब्जा करने का प्रयास कर रहे हें। उसे रोकने की कोशिश पर धमकी दी जा रही है। यदि इसे रोका न गया, तो केंद्रीय दुर्गापूजा समिति कड़ा फैसला करेगी। इस बीच सोमवार को दोनों पक्षों को कोतवाली में बुलाया गया। वहां एसडीएम व सीओ की मौजूदगी में कई बिंदुओं पर आपसी वार्ता हुई। कोतवाल बृजेंद्र शर्मा ने बताया कि एक पक्ष की ओर से दीवार का निर्माण कराया जा रहा था। उसे रोकने व हटाने का निर्णय लेते हुए दोनों पक्षों ने यह तय किया है कि बिना किसी न्यायिक निर्देश या दखल के कोई भी पक्ष नया निर्माण नहीं करेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed