फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ambedkar Nagar News ›   Pipeline damaged, supply to 500 houses affected

Ambedkar Nagar News: पाइप लाइन क्षतिग्रस्त, 500 घरों की आपूर्ति प्रभावित

Wed, 16 Jul 2025 10:37 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Wed, 16 Jul 2025 10:37 PM IST
विज्ञापन
Pipeline damaged, supply to 500 houses affected
अकबरपुर- अयोध्या मार्ग पर टूटी पाइप, सड़क के किनारे भरा पानी। संवाद
अंबेडकरनगर। नगर पालिका की लापरवाही से मीरानपुर के लोगों के सामने पानी का संकट खड़ा हो गया है। अयोध्या मार्ग पर मंगलवार दोपहर टूटी पाइपलाइन को दुरुस्त नहीं कराया जा सका, इससे करीब 500 घरों को पानी की किल्लत से जूझना पड़ा। वहीं, हजारों लीटर पानी सड़क पर बह गया। बुधवार शाम को मरम्मत के बाद आपूर्ति बहाल हो सकी।
विज्ञापन

अकबरपुर के अयोध्या मार्ग पर सड़क के किनारे पटरी पर इंटरलाॅकिंग का काम कार्य कराया जा रहा है। मंगलवार दोपहर मिट्टी खोदने के दौरान पाइप लाइन कई स्थानों पर टूट गई थी। इससे सड़क के किनारे पानी भर गया और घरों में आपूर्ति ठप हो गई थी। इससे करीब 24 घंटे तक 500 घरों में पानी न पहुंचने से लोग परेशान रहे। इब्राहीम, रामसकल, अमन आदि ने बताया कि सुबह जो पानी था उसका तो प्रयोग कर लिया गया। पानी खत्म होने के बाद परेशानी उठानी पड़ी। जिम्मेदारों ने बुधवार शाम को जैसे तैसे मरम्मत कराकर आपूर्ति शुरू कराई।
विज्ञापन

दूर कराई गई समस्या
व्यस्तता के कारण कर्मचारी थोड़ी देर से पहुंचे थे। दोपहर बाद पाइप लाइन की मरम्मत कराकर शाम को सप्लाई शुरू करा दी गई। सड़क की पटरी पर हो रहे निर्माण के कारण पाइपलाइन टूटी थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

- बीना सिंह, ईओ
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed