फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ambedkar Nagar News ›   Pipeline broken again, drinking water supply affected

Ambedkar Nagar News: फिर टूटी पाइपलाइन, पेयजल आपूर्ति प्रभावित

Sun, 07 Jan 2024 10:58 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sun, 07 Jan 2024 10:58 PM IST
विज्ञापन
Pipeline broken again, drinking water supply affected
अंबेडकरनगर। सड़क चौड़ीकरण के बीच रविवार को एक बार फिर से अकबरपुर नगर के पटेलनगर तिराहा के निकट अंडरग्राउंड पाइपलाइन क्षतिग्रस्त हो गई। जल रिसाव होने से आसपास के क्षेत्र में जलभराव हो गया जबकि क्षेत्र के आधा दर्जन मोहल्लों में जलापूर्ति भी प्रभावित हुई।
विज्ञापन

इन दिनों अकबरपुर बस स्टेशन क्षेत्र से टांडा मार्ग पर सड़क चौड़ीकरण का काम निजी कार्यदायी संस्था द्वारा कराया जा रहा है। सड़क चौड़ीकरण के लिए जेसीबी से खोदाई हो रही है। लापरवाह ढंग से खोदाई का ही नतीजा है कि आए दिन जलापूर्ति के लिए बिछाई गई अंडरग्राउंड पाइपलाइन क्षतिग्रस्त हो जाती है। बीते एक पखवाड़े में दो बार पाइपलाइन क्षतिग्रस्त हो चुकी है जबकि रविवार को एक बार फिर से पटेलनगर तिराहा के निकट अंडरग्राउंड मुख्य पाइपलाइन क्षतिग्रस्त हो गई।
विज्ञापन

हुआ यह कि रविवार दोपहर जेसीबी से सड़क के किनारे खोदाई की जा रही थी। इसी बीच दबाव पड़ने से पाइपलाइन फट गई। तेजी से पानी का रिसाव भी शुरू हो गया। कुछ ही देर में आसपास के क्षेत्र में पानी भर गया। इससे एक तरफ लोगों को आवागमन में मुश्किलों का सामना करना पड़ा तो वहीं बस स्टेशन क्षेत्र, पटेलनगर तिराहा क्षेत्र, उसरहवा, महानगर समेत कई अन्य मोहल्लों की जलापूर्ति प्रभावित हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस बीच सूचना मिलते ही नगर पालिका अकबरपुर के कर्मचारी मौके पर पहुंच गए। साथ ही गड़बड़ी दूर करने का काम प्रारंभ कर दिया गया। समाचार प्रेषण तक गड़बड़ी दूर नहीं हो सकी थी। पाइपलाइन के क्षतिग्रस्त होने पर संबंधित क्षेत्र के नागरिकों ने नाराजगी व्यक्त की। क्षेत्र के देवेंद्र, राजेश, बृजेश, रामसुमेर, कृष्णचंद्र, राजितराम व राजबहादुर ने कहा कि सड़क चौड़ीकरण के दौरान जिम्मेदारों को एहतियात बरतना चाहिए। आए दिन पाइपलाइन के क्षतिग्रस्त होने से सुचारु रूप से जलापूर्ति नहीं होती।
उधर अधिशासी अधिकारी बीना सिंह ने बताया कि गड़बड़ी सूचना मिलते ही तत्काल कर्मचारियों ने मौके पर पहुंचकर गड़बड़ी दूर करने का प्रयास शुरू कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed